Haryana Parivartan Yatra : इनेलो में हुई बंपर ज्वाईनिंग, कांग्रेस, भाजपा और जजपा पार्टियों को अलविदा कह सैकड़ों लोग इनेलो में हुए शामिल

Published On: April 22, 2023
Follow Us

चंडीगढ़/खरखौदा : इंडियन नेशनल लोकदल संगठन का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान हर रोज कांग्रेस, भाजपा और जजपा दलों को अलविदा कह कर लोग इनेलो परिवार में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में अर्जुन अवार्डी व 17 बार के रिकार्ड हिंद केसरी रहे संजय पहलवान ने भाजपा को अलविदा कह इनेलो की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भिवानी में अशोक सिंह राजपूत हलवास, युवा प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस, सुभाष शर्मा हलवास, सतवीर सिंह राजपूत भाजपा, देवेंद्र सिंह राजपूत पूर्व सरपंच हलवास भाजपा, प्रकाश सिंह राजपूत हलवास, रामपाल सिंह राजपूत पूर्व सरपंच हलवास, अजीत सिंह परमार रिवाड़ी, राकेश शर्मा फौजी हलवास भाजपा, मनोज सिंह भाजपा इनेलो में शामिल हुए।

बीजेपी,कांग्रेस और जेजेपी सैकड़ों लोग इनेलो में शामिल

वहीं राजपूत अनिल बामला जेजेपी, बीरसिंह रिवाड़ी खेडा भाजपा, सन्दीप शर्मा हुन्नामल प्याऊ भिवानी, अनिल रिवाड़ी खेड़ा, दीपक बामला, सिमरण भिवानी, मुरली सिंह तंवर रिटायर्ड कमांडर तिगड़ाना, उमेश शर्मा कौन्ट रोड भिवानी, सुमित बामला, रोहित शर्मा पालवास, अंकित ढाका कोन्ट रोड, ललित कौशिक निनाज भिवानी, नरेन्द्र लाम्बा चांग, प्रदीप कुण्डु चांग, विक्रम चाना भिवानी, नरेन्द्र तंवर तिगड़ाना, बृजपाल सिंह चौहान तिगड़ाना, बृजेश कमांडो तिगड़ाना, राधेश्याम शर्मा उमरावत, नीरज यादव देवसर, श्यामा यादव बैंक कॉलोनी भवानी, अशोक प्रधान राजपूत तिगड़ाना, सुरेश नंबरदार राजपूत तिगड़ाना, दिनेश सिंह राजपूत, सूरजमल नंबरदार चौधरी गुरुग्राम, मनोज शर्मा गुरुग्राम भाजपा, बीर सिंह परमार पूर्व सरपंच चांग भाजपा, मनोज परमार क्चष्ठष्ट चांग, कमल सिंह मेम्बर लुहार चांग भाजपा,नवदीप चाहर चांग, सुरेन्द्र सैन सिल्वी हेयर ड्रेसर हांसी गेट भिवानी, अजय कुमार दहिया ब्लॉक ऑफिसर फॉरेस्ट तिगड़ाना, रोहतास दहिया मेम्बर पंचायत तिगड़ाना, रामेहर सिंह कलसन पूर्व पंचायत मेंबर तिगड़ाना, उमेद सिंह लंग्यान युवा जिला अध्यक्ष अंबेडकर संगठन तिवारी खेड़ा, करन सिंह कनोजिया सैक्टर 13 भिवानी, हरफूल दहिया तिगड़ाना, हरिओम सिंह बामला, आकाश जुन गांव लोआ खुर्द बहादुरगढ़, आनंद राजपूत रेवाड़ी, सुमित राणा खेड़ा इंडियन नेशनल लोकदल की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। 

रोहिणी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अशोक छिक्कारा इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी और कर्ण सिंह चौटाला की अगुवाई में इनेलो में शामिल हुए। खरखौदा विधान सभा क्षेत्र से चिराग कुमार, रोहित कुमार, इरशाद राशिद, फरमान, रीटा, नरेंद्र कुमार, प्रदीप कुंडू, आदित्य व बलराज सिंह सहित अनेक साथियों ने इनेलो में अपनी आस्था जताई। अभय सिंह चौटाला ने सभी का इनेलो परिवार में तहेदिल से स्वागत किया और कहा कि आपको पार्टी द्वारा पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

अभय चौटाला का बीजेपी पर निशाना

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने रोष जताते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के तानाशाह और किसान विरोधी शासनकाल में जितनी दुर्गति अन्नदाता की हो रही है वैसी कभी नहीं हुई। दुर्गति का आलम यह है कि रोहतक के महम क्षेत्र के मदीना गांव में मंडी में किसानों को दाना रखने के लिए जगह नहीं मिली तो किसानों को अपनी फसल को श्मशानघाट में रखना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को मजबूरी में सडक़ों और स्कूलों तक में अपनी फसल रखनी पड़ रही है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक साजिश के तहत मंडी सिस्टम को खत्म करने पर तुली हुई है। आज मंडियों में पीने का पानी नहीं है, बारदाना नहीं है। मंडियों में बुनियादी सुविधाएं आढ़ती व किसानों को नहीं मिल रही है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment