Haryana News : हरियाणा के युवाओं के लिए मनोहर लाल खट्टर का ऐलान, अगले 6 महीने में 60 हजार से ज्यादा होगी भर्तियां

Published On: April 20, 2023
Follow Us

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि परिवार पहचान पत्र गरीब लोगों की स्थायी सहायता का दस्तावेज है। इस दस्तावेज के माध्यम से गरीब लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से पूर्ण रूप से लाभान्वित हो सकते हैं।

आज मुख्यमंत्री ने “ताऊ से पूछो” चैट बॉट वेब और व्हाट्सअप पोर्टल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की। जब एक पत्रकार ने पूछा कि कांग्रेस के शासनकाल में कितनी नौकरियां दी गई थीं, तो मुख्यमंत्री ने बताया कि केवल 81 हजार नौकरियां दी गई थीं। हालांकि, हरियाणा सरकार ने 2014 से 2023 तक लगभग साढ़े आठ साल में 1 लाख 2 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं और आगामी 6 महीनों में 60 हजार पदों पर नई भर्तियां होंगी।

कांग्रेस पर भर्तियों को लेकर खट्टर का आरोप

विपक्ष के खिलाफ भी मुख्यमंत्री ने आवाज उठाई और कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जो भर्तियां हुईं उनमें पारदर्शिता का अभाव था जिसके चलते करीब एक दर्जन विभिन्न विभागों से संबंधित पदों पर हुई भर्तियों को न्यायालय ने रद्द किया। जिनमें वर्ष 2006 में 1983 पीटीआई की भर्ती, 2007 में 786 नहरी पटवारी, 437 एलडीसी, 2013 में 102 कृषि निरीक्षक, जेई (सिविल) 381 की भर्तियों सहित अन्य भर्तियां शामिल हैं। वर्तमान सरकार में पारदर्शिता व मेरिट के चलते एक भी भर्ती रद्द नहीं हुई है और सिस्टम को पारदर्शी बनाया गया है। सरकारी भर्तियों में पेपर लीक व अन्य गड़बड़ी करने वाले लगभग 700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा में हो रही तत्काल भर्ती

हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों के लिए तत्काल भर्ती की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस बात का स्पष्ट जिक्र किया है कि अब प्राइवेट सेक्टर के उद्यमियों को भी यह सुविधा उपलब्ध है कि वे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से मैनपावर की मांग कर सकते हैं। प्राइवेट क्षेत्र से 150 लोगों की हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती के लिए मांग आई है।

विपक्ष दल के नेताओं ने पोर्टल खोलने के संबंध में प्रश्न किए थे, जिसके जवाब में कहा गया कि ग्राम दर्शन व नगर दर्शन के पोर्टल कई बार खोले गए हैं और उनके माध्यम से अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की मांग भी भेजी गई है। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस बात का खुलासा किया कि ग्राम दर्शन पोर्टल तीन साल में केवल 2 बार ही खोला गया था। यह दर्शाता है कि वे जनता के प्रति कितने गंभीर हैं।

भिवानी में भारी जनसमर्थन-खट्टर

मुख्यमंत्री ने बताया कि भिवानी और पलवल जिलों में उनके जनसंवाद कार्यक्रम को बहुत समर्थन मिला है। ई-टेंडरिंग की व्यवस्था से लोग संतुष्ट हैं। अब कोई भी उन पर उंगली नहीं उठा सकता कि विकास कार्यों में गड़बड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि 1 से 3 मई तक कुरुक्षेत्र जिले में उनका अगला जनसंवाद कार्यक्रम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह जानने का प्रयास किया कि सरकार द्वारा भेजे गए 1 रुपये में से केवल 1 रुपया ही विकास कार्यों पर खर्च हो रहा है या नहीं, जिस पर जनता ने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट से कार्यों में पारदर्शिता आई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार संत महापुरुषों के जन्मदिन को भव्य तरीके से मना रही है ताकि उनके जीवन और आदर्शों से लोग प्रेरणा ले सकें। इसी कड़ी में, 23 अप्रैल को कैथल जिले के धनौरी गांव में धन्ना भगत जयंती मनाई जा रही है।

एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की विभिन्न मंडियों में अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से 32 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसके अलावा 2 लाख 12 हजार मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। किसानों को टाइम टू टाइम भुगतान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जिक्र में बताया की बेमौसमी बारिश से हुए फसली नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी के आदेश दिए जा चुके हैं। 13 लाख एकड़ भूमि की गिरदावरी हो चुकी है। अगले माह तक मुआवजा दे दिया जायेगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment