Haryana News : परिजनों ने 10 दिन पहले जिस युवक का किया था दाह संस्कार, अब हरियाणा में प्रेमिका के संग जिंदा मिला

Published On: April 25, 2023
Follow Us

पटना/सोनीपत : रोहतास ज़िले के शिवसागर थानाक्षेत्र के नौडीहा गांव में प्रेम पसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया है। जिस युवक का परिजनों ने 10 दिन पहले ही दाह संस्कार कर दिया था। उसे पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से अपनी प्रेमिका के साथ बरामद किया है। परिजनों द्वारा हत्या की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस को उसके जिंदा होने की भनक लगी जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसकी प्रेमिका के साथ बरामद कर लिया है। 

प्रेमिका के साथ युवक बरामद 

सासाराम एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने इस मामले में बताया कि परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया था, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को उसके जिंदा होने की भनक लग गई।  जिसके बाद पुलिस की एक टीम को हरियाणा भेजा गया। जिसके बाद रोहतास पुलिस ने हरियाणा के पानीपत से युवक को उसकी प्रेमिका के साथ बरामद कर लिया गया। 

लड़का-लड़की दोनों हैं बालिक 

युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो अपनी प्रेमिका के साथ हरियाणा चला गया था और किसी वजह से परिजनों से उसका संपर्क नहीं हो सका, लेकिन पुलिस अब इस बात पर जांच कर रही है कि जब युवक जिंदा है तो किस आधार पर परिजनों ने उसके हत्या का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं, लड़का और लड़की दोनों बालिक हैं।

13 अप्रैल को मिला था अज्ञात शव 

आपको बता दें कि नौडिहा गांव का मुकेश तिवारी  2 अप्रैल को अपने घर से बाजार के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वो वापस घर ही नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसे हर जगह खोजा लेकिन वो नहीं मिला जिसके बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 

वहीं, 11 अप्रैल को कैमूर जिले के सोनहन थानाक्षेत्र में पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया था। 13 अप्रैल को परिजनों को इसकी सूचना मिली। जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान मुकेश तिवारी के रूप में की थी। जिसके बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया था और परिजनों ने उसका दाह: संस्कार भी कर दिया था। जिसके बाद 14 अप्रैल को परिजनों ने शिवसागर थाने में हत्या और अपहरण का आरोप लगाते हुए 6 पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment