Haryana New Fourlane Roads: हरियाणा में सड़कों के लिए 874 करोड़ मंजूर, देखें कौन-कौन से बनेंगे रोड, फुल लिस्ट देखें

Published On: April 2, 2023
Follow Us

Haryana New Fourlane Roads: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में आवश्यकतानुसार सड़कों को चौड़ा और मजबूत किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि सड़क ,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ( CRIF ) स्कीम के तहत राज्य की 11 सड़कों और 11 पुलों को चौड़ा और मजबूतीकरण करने की मंजूरी मिल गई है जिन पर करीब 725 करोड़ रूपये खर्च होंगे,इनके अलावा हिसार जिला के सूरेवाला मोड़ से लेकर पंजाब – हरियाणा बॉर्डर तक की सड़क को भी चौड़ा किया जाएगा जिस पर करीब 150 करोड़ खर्च होंगे।

डिप्टी सीएम , जिनके पास हरियाणा लोक निर्माण ( भवन एवं सड़कें ) विभाग का प्रभार भी है , ने बताया कि वे हाल ही में केंद्रीय सड़क ,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और हरियाणा से संबंधित विभिन्न सड़कों के प्रोजेक्ट्स को जल्द से जल्द स्वीकृत करने और राशि जारी करने का अनुरोध किया था, जिस पर गडकरी ने सकारात्मक कदम उठाते हुए उनकी डिमांड के अनुसार कई सड़कों को चौड़ा करने और मजबूती करने के लिए मंजूर कर दिया है।  ये प्रोजेक्ट्स सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ( CRIF ) स्कीम के तहत बनाए जायेंगे।

कौन-कौन सी सड़कें हुई हैं मंजूर –

उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने बताया कि पानीपत -सफीदों -जींद रोड़ पर पानीपत से सफीदों तक रोड़ को फ़ोर-लेन किया जाएगा और सफीदों से जींद तक 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा।  इस 65 किलोमीटर की लम्बाई के रोड पर लगभग 184.44  करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसके अलावा , जींद जिला में उचाना से लितानी तक 17.83 किलोमीटर लम्बाई के रोड को 7 मीटर तक चौड़ा करने और मजबूत करने पर 43.71 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

उन्होंने आगे बताया कि हांसी -तोशाम रोड को हिसार जिला की सीमा तक फोरलेन किया जाएगा, इस रोड पर स्थित 3 पुलों को भी चौड़ा और मजबूत किये जाने की मंजूरी मिली है , इन पर 60 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। कालांवाली -डबवाली रोड का चौड़ा और मजबूतीकरण 25.64 करोड़ से  और वाया देसूजोधा रोड का 34.11 करोड़ से होगा। इसी प्रकार ,  दादरी -बौंद रोड तथा दादरी-चिड़िया गॉंव तक के रोड को क्रमश: 73.71 करोड़ व 62.30 करोड़ रूपये खर्च करके चौड़ा और मजबूत किया जाएगा।

डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि करनाल -काछवा -सांबली -कौल रोड तथा इस पर दो पुलों को भी चौड़ा और मजबूत किया जाएगा, जिन पर 27.43 करोड़ रूपये की लागत आएगी। उन्होंने आगे बताया कि करनाल जिला के असंध -कैथल रोड और इस पर दो पुलों का चौड़ाकरण और मजबूतीकरण किए जाने को मंजूरी दी गई है जिन पर 33.82 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसी प्रकार ,असंध -सिरसल रोड और इस पर 4 पुलों का मजबूतीकरण होगा तथा चौड़ा किया जाएगा जिस पर कुल 49.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि कैथल जिला में कैथल -पटियाला स्टेट हाईवे को फोरलेन किया जायेगा और चौड़ा किया जायेगा जिस पर 129.40 करोड़ रूपये खर्च होंगे।

 दुष्यंत चौटाला ने यह भी जानकारी दी कि हिसार जिला के सूरेवाला मोड़ से वाया टोहाना होते हुए पंजाब -हरियाणा बॉर्डर तक सड़क को उपलब्धता के आधार पर 10 मीटर चौड़ा ( टू-लेन) किया जाएगा, इसके साथ -साथ पेवड -शोल्डर भी बनाया जाएगा।  इस काम पर कुल 149 . 63 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। इस सड़क के चौड़ा होने से पंजाब की तरफ अपनी रिश्तेदारियों में आने-जाने वाले प्रदेश के लोगों को काफी सुविधा हो जाएगी।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment