Haryana Corona Cases Today Update : हरियाणा में कोरोना का कहर, मात्र 9 हजार टेस्ट में 600 से ज्यादा पॉजिटिव, देखें जिलेवार हालात

Published On: April 14, 2023
Follow Us

Haryana Corona Cases Today Update :  हरियाणा में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज़ी से फैल रहा है। हालाँकि कम टेस्टिंग के बावजूद भी कोरोना के मामले तेज़ी से सामने आ रहे है। बदलते मौसम के चलते रोज़ कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। 

राज्य में बीते 24 घंटे में कोविड-19 केसों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। 9,035 सेंपल की जांच करने पर 642 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिंताजनक बात यह है कि सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2404 पहुंच गई है। रिकवरी रेट 98.98 प्रतिशत से गिरकर 98.76% पर पहुंच गई है।

हरियाणा की 6.64% पॉजिटिविटी दर पहुंच गई है। मृत्यु दर 1.01 फीसदी रिकॉर्ड की गई है।

किस जिले में कितने मरीज

हरियाणा में सबसे अधिक नए केस गुरुग्राम में 293 और फरीदाबाद में 117 नए केस मिले हैं। इसके अलावा पंचकूला में 55, करनाल में 33, हिसार में 26, सोनीपत में 25, अंबाला में 13, झज्जर में 14, यमुनानगर में 14, रोहतक में 11, कुरुक्षेत्र में 7, दादरी में 6, फतेहाबाद में 4, पलवल में 4, भिवानी में 2, कैथल में 2, महेंद्रगढ़ में 1 और रेवाड़ी 1 नया केस मिला है।

दूसरे राज्यों से भी आ रहे मरीज

हरियाणा में दिल्ली सहित पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश से भी मरीज आ रहे हैं। खासकर गुरुग्राम और फरीदाबाद में दिल्ली के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। यही कारण है कि गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे जिलों में सबसे अधिक मरीज देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच में इन मरीजों की संख्या भी जोड़ी जाती है। हालांकि संक्रमितों का इलाज स्थानीय स्तर पर ही किया जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment