Haryana Cabinet Meeting : गायों पर मेहरबान खट्टर सरकार, नयी गौशालाओं के लिए जमीन तैयार, गांवों में पंचायती व शामलात भूमि होगा निर्माण

Published On: April 6, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : गौसंरक्षण के लिए काम करने वाली सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लिए अच्छी खबर है। अब ऐसी संस्थाओं को नई गौशाला स्थापित करने के लिए जमीन के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। गांवों में पंचायती व शामलात भूमि पर वे गौशाला का निर्माण कर सकेंगी। इतना ही नहीं, इस भूमि में बायोगैस प्लांट, पंचगव्य उत्पाद, पशु चिकित्सा अस्पताल, अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र भी स्थापित किए जा सकेंगे।

इतना ही नहीं, पशु चारा उगाने के लिए भी संस्थाओं को यह जमीन सरकार देगी। जमीन 20 वर्षों के पट्टे (लीज) पर मिलेगी। यह संभव हो पाएगा पंजाब गांव साझा भूमि (विनियमन) नियम-1964 के उप-नियम (2क) में हुए संशोधन के बाद। खट्टर मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस कानून में बदलाव की मंजूरी दी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पंचायती व शामलात भूमि पर स्थापित होने वाली गौशालाओं में कुल पशु संख्या का कम से कम 50 प्रतिशत बेसहारा पशुओं को पट्टा अवधि के दौरान गौशाला में रखना होगा।

सरकार ने ये लगाई शर्त

सरकार ने यह शर्त इसीलिए लगाई है ताकि सड़कों पर घूमने वाले लावारिस गौवंश को भी गौशालाओं तक पहुंचाया जा सके। बदलाव के बाद अब ये 2023 के संशोधित नियम कहलाएंगे। अब ग्राम पंचायत को अपनी भूमि आवंटन के माध्यम से 20 वर्ष तक की अवधि के लिए कम से कम प्रतिवर्ष 5100 रुपये प्रति एकड़ की दर से पट्टे पर देने की अनुमति होगी।

पट्टे पर देने की अनुमति

शामलात देह में किसी भी भूमि को गौशाला निर्माण के उपरान्त प्रति 100 पशुओं (कम से कम 50 प्रतिशत बेसहारा पशु) के लिए 0.75 एकड़ के अनुपात में गौशाला की स्थापना हेतु पट्टे पर देने की अनुमति दी जाएगी।

शामलात देह में किसी भी भूमि को बायोगैस संयंत्र, पंचगव्य उत्पाद, पशु चिकित्सा अस्पताल, अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्र आदि जैसे सहायक उद्देश्यों के लिए 1500 पशुओं (कम से कम 50 प्रतिशत बेसहारा पशु) वाली गौशाला को 2 एकड़ भूमि पट्टे पर देने की अनुमति दी जाएगी। गौशाला निर्माण के बाद गौचरण के लिए चिह्नित भूमि में से 1.5 एकड़ भूमि प्रति 100 पशुओं (कम से कम 50 प्रतिशत बेसहारा पशु) के लिए चारे की खेती हेतु पट्टे पर देने की अनुमति दी जाएगी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment