Haryana Assembly Election 2024 : कृषि मंत्री जेपी दलाल का जेजेपी पर हमला, दुष्यंत को सीएम बनने वाले बयान पर कह दी बड़ी बात

Published On: April 19, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से तैयारियों ज़ोरों पर है। जहां एक और बीजेपी-जेजेपी गठबंधन एक बार फिर साथ चुनाव लड़ने के बात कर रहा है और दावा किया जा रहा है कि दोनों पार्टियों का गठबंधन सही चल रहा है। वहीं बीजेपी के नेता लगातार जेजेपी पर निशाने साध रहे है।

दरअसल जननायक जनता पार्टी द्वारा समय-समय पर तमाम मंचों से उप मुख्यमंत्री के आगे से उप हटवाने यानि मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताने पर जेपी दलाल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ख्वाब लेने का सभी को हक है। प्रधानमंत्री की दौड़ में भी शामिल होने से भी यहां कोई नहीं रोकता। जनता चाहे तो कुछ भी सम्भव है। 

AAP को सड़क पर आने की बजाए वकील करने की जरूरत : दलाल

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी और फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई की पूछताछ पर आप पार्टी आक्रामक हो गई। आम आदमी पार्टी की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि क्या राजनीतिज्ञों को भ्रष्टाचार का अधिकार है,  क्या देश में नेताओं के लिए और आम आदमी के लिए अलग-अलग कानून होने चाहिए।  इस प्रकार से सड़क पर आ जाने का कोई मतलब नहीं बैठता, कट्टर इमानदार होने का क्लेम करने वाले इन लोगों को न्यायपालिका पर सीबीआई पर विश्वास रखना चाहिए। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि घपला नहीं किया तो फिर आज तक मनीष सिसोदिया की जमानत तक नहीं हुई। कोर्ट भी कागज और साक्ष्य देखती है। केवल ध्यान भटकाने वाली आम आदमी पार्टी देश को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि देश में संविधान न्यायपालिका और कानून है। आम आदमी पार्टी को देश के सिस्टम पर भरोसा नहीं है। कुछ गलत होने पर कोर्ट में जाने का सिस्टम है। इसके लिए आम आदमी पार्टी को वकील करना चाहिए ना की सड़कों पर आना चाहिए।

कांग्रेस और हमने किसानों के लिए क्या किया इस पर मुझसे चर्चा करे कांग्रेस :दलाल

जेपी दलाल ने कहा कि चुनावी वर्ष ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2014 से ही किसानों के हितों में लगातार फैसले ले रही है। हमने यूरिया पर कालाबाजारी पर रोक लगाई, केसीसी की सीमा बढ़ाई, फसल बीमा योजना, एमएसपी और फसल की सीधी पेमेंट किसानों को देने जैसी योजनाएं लाए, केंद्रीय सरकार ने कृषि बजट को 5 गुना तक कर दिया। आज किसान को को फायदा मिल रहा है और किसान अपने भले और बुरे को खूब समझता है।

उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर बड़े-बड़े दावे कर भाजपा पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस किसानों के लिए खर्च होने वाले बजट, बीमा पॉलिसी, भाव और किसानों का नुकसान होने पर भरपाई को लेकर मुझसे चर्चा करे। हमारे और उनके समय में तुलना करे।  

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि डेढ़ साल तक किसान आंदोलन के दौरान बंधक बनाने वाले लोगों ने राजनीतिक पार्टी भी बनाई और चुनाव भी लड़े। उस दौरान देश में ऐसी धारणा बना दी गई थी कि पूरे देश के किसानों के मसीहा वही हैं। लेकिन चुनाव में उनके हालात क्या बने, वह सबके सामने हैं। किसानों के नामों पर राजनीति करते रहे, लेकिन किसान साथ होंगे, फायदा तभी होगा।

चुनाव की नहीं हम जनता की सेवा का सोचते हैं 

कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की केवल कब्जा करने की लड़ाई है। कुमारी शैलजा और अशोक तंवर के गुट को लंबे समय तक जिला अध्यक्ष तक नहीं बनाने दिए गए। जिस पार्टी में तालमेल तक नहीं बैठ सकता तो कैसे सोच सकते हैं कि उनकी सरकार आएगी। दलाल ने कहा कि 2024 में सरकार किसकी बनेगी, किससे मुकाबला होगा, हम यह कभी नहीं सोचते। हम केवल जनता की सेवा पर भरोसा करने वाले लोग हैं और अगर सेवा करेंगे तो आशीर्वाद अवश्य मिलेगा।

गरीब खुश और संतुष्ट है, 2024 में मिलेगा भाजपा को समर्थन : दलाल

भाजपा विधायक दल की मीटिंग पर बात करते हुए दलाल ने कहा कि कुछ अंतराल के बाद हमारी आपसी बैठक की परंपरा है। कहीं कार्यकर्ताओं- कहीं नेताओं और कहीं विधायकों की बैठक चलती रहती हैं। आपस में चर्चा करके हम फैसला करने वाले लोग हैं। किस प्रकार का माहौल है, विधायकों का क्या चल रहा है, किस प्रकार के काम होने चाहिए, यह हमारी रूटीन बैठकें होती रहती हैं।

दलाल ने कहा कि आज दुनिया मानती है कि मोदी दोबारा आ रहे हैं। कोरोना काल के दौरान जो जो देश में काम किए गए, फ्री वैक्सीनेशन, फ्री अनाज और दुनिया की मदद भारत ने की नई नई नीतियां बनाई गई, हरियाणा में अंतोदय की भावना के साथ काम किया गया। घर बैठे पेंशन, राशन कार्ड, हेल्थ कार्ड बन रहे हैं। आज गरीब खुश और संतुष्ट है और निश्चित तौर पर भाजपा को समर्थन मिलेगा। हम मिशन 2024 में इन्ही मुद्दों के साथ जनता में जाएंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment