Haryana Assembly Election 2024 : इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का बड़ा दावा, हरियाणा की राजनीति में होने वाला है बड़ा धमाका

Published On: April 15, 2023
Follow Us

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा में अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में मौजूदा बीजेपी-जजपा गठबंधन को लेकर जहां एक और बीजेपी के अंदर एक मत नहीं है वहीं बीजेपी की पुरानी सहयोगी रही इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश ने दावा किया है कि जल्द दोनों पार्टियों का गठबंधन टूटेगा। 

इनेलो की परिवर्तन यात्रा के दौरान पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने जजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जो लोग 5100 रुपए बुढ़ापा पेंशन करने का वादा कर वोट मांग रहे थे, वे अब सरकार में शामिल होने के बाद बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटने का काम कर रहे हैं। 

बीजेपी-जजपा का गठबंधन जल्द टूटने वाला है-चौटाला

परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा और जजपा का गठबंधन जल्द ही टूटने वाला है और जजपा सत्ता से बाहर होने वाली है। इस दौरान चौटाला ने प्रदेश व केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस पार्टी ने देश को धर्म के नाम पर बांटने का काम किया है। आज देश का हर नागरिक परेशान है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में हर हाल में देश के अंदर रानजीतिक हालात बदलेंगे। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ द्वारा गठबंधन को लेकर कांग्रेस और इनेलो का डीएनए अलग-अलग होने के बयान पर चौटाला ने कहा कि इस प्रकार का बयान वही व्यक्ति दे रहा है, जोकि कुछ था ही नहीं। यह अलग बात है कि वह अब पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बन गया है, लेकिन उसकी सोच भाजपा से बाहर जाने वाली नहीं है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment