Hanuman Jayanti 2023 : दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर यात्रा निकालने की अनुमति से पुलिस का इंकार, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइज़री

Published On: April 5, 2023
Follow Us

Hanuman Jayanti 2023 : दिल्ली में क़ानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, हनुमान जयंती के एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने बुधवार को जहांगीरपुरी में फ्लैग मार्च भी किया।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और एक अन्य समूह को 6 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर जुलूस निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने एएनआई को बताया कि विहिप और एक अन्य समूह ने हनुमान जयंती के लिए जुलूस निकालने की अनुमति मांगी थी।

#WATCH | Delhi: Police conduct flag march in Jahangirpuri ahead of Hanuman Jayanti.

Delhi Police has denied permission to Vishwa Hindu Parishad & another group to undertake processions in the Jahangirpuri area of Delhi on the occasion of Hanuman Jayanti on April 6. pic.twitter.com/Y8ZYL3BR3y

— ANI (@ANI) April 5, 2023

इसलिए अनुमति देने से किया इनकार

दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया कि कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आयोजकों को हनुमान जयंती पर शोभायात्रा की अनुमति देने से इनकार कर दिया गया। पिछले साल 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर शोभा यात्रा के दौरान क्षेत्र में दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी।

पुलिस ने कहा कि हनुमान जयंती से पहले जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान इलाके में गश्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने हनुमान जयंती से एक दिन पहले जहांगीरपुरी में फ्लैग मार्च किया है।

हनुमान जयंती को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को लेकर सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय ने गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने राज्यों से सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले किसी भी चीज पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।


The MHA has issued an advisory to all states in preparation for Hanuman Jayanti. The governments are encouraged to ensure the maintenance of law and order, peaceful observance of the festival, and monitoring of any factors that could disturb communal harmony in society.

— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) April 5, 2023

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment