Gold Price Today : सोना चांदी खरीदने वालों के लिए मामलू राहत, जानें आज का सोना के भाव

Published On: April 4, 2023
Follow Us

Gold Price Update : सोना चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की ख़बर है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में आज सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। आज सोना सस्ता हो गया है। अगर आप सोना खरीदना चाहते है तो आपके लिए खुशखबरी है। फिलहाल सोना 59,715 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 71,700 रुपये प्रति किलो के दर से बिकने लगी।

सोमवार को सोना (Gold Price Update) सोना 36 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 59715 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना (Gold Price) 416 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से चढ़कर 59751 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार सोने से उलट चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। सोमवार को चांदी 118 रुपये की बड़ी तेजी के साथ 71700 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि शुक्रवार को चांदी 1582 रुपये की उछाल के साथ 71582 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

14 से 24 कैरेट सोना का ताजा भाव 

इस गिरावट के बाद 24 कैरेट वाला सोना 36 रुपया सस्ता होकर 59715 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 415 रुपया सस्ता होकर 59476 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 381 रुपया सस्ता होकर 54699 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 312 रुपया सस्ता होकर 44786 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 243 रुपया सस्ता होकर 34933 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि एमसीएक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोना और चांदी के रेट बिना टैक्स के होते हैं, इसलिए देश के बाजारों के रेट से में अंतर दिखता है।

ऑलटाइम हाई से सोना 100 रुपये महंगा तो चांदी 8200 रुपये सस्ती

इसके बाद सोना अपने ऑलटाइम हाई से 118 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 31 मार्च 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 59751 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 8398 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

मिस कॉल देकर ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट प्राइस

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता

अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

24 कैरेट का सोना होता है सबसे शुद्ध

आपको बता दें कि 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, लेकिन इस सोने से गहने नहीं बनाए जा सकते हैं क्योंकि ये बेहद मुलायम होते हैं। इसलिए जेवर या फिर आभूषण बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट गोल्ड का प्रयोग किया जाता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9 फीसदी गुणवत्ता होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोने की बिक्री करते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment