Forbe’s Rich List 2023: मुकेश अंबानी टॉप टेन में, अडानी टॉप 20 से बाहर, ये है 10 दुनिया के सबसे अमीर शख्स, देखें लिस्ट

Published On: April 5, 2023
Follow Us



Forbe’s Rich List 2023 : मंगलवार को फोर्ब्स (Forbe’s) ने विश्व अरबपतियों की सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार, दुनिया के 25 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 2.1 ट्रिलियन डॉलर है, जो 2022 में 2.3 ट्रिलियन डॉलर से संयुक्त रूप से 200 बिलियन डॉलर कम है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर (Mukesh Ambani Asia’s Richest) व्यक्ति बन गए हैं। फोर्ब्स (Forbe’s) ने 2023 के अरबपतियों की लिस्ट जारी करते हुए ये जानकारी शेयर की है। इसके मुताबित, हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिसर्च रिपोर्ट के कारण भारी नुकसान झेलने वाले गौतम अडानी (Gautam Adani) इस लिस्ट में 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

बीते 24 जनवरी को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म की रिपोर्ट पब्लिश होने से पहले 126 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान थे। हालिया जारी रिच लिस्ट के आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि दुनिया के Top-25 Billionaires की कुल संपत्ति में इस साल अब तक गिरावट दर्ज की गई है।

अंबानी दुनिया में 9वें सबसे अमीर

एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर से अपने सिर सजाने वाले Mukesh Ambani दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में नौंवे नंबर पर हैं। 65 वर्षीय भारतीय उद्योगपति की कुल नेटवर्थ 83.4 अरब डॉलर है। फोर्ब्स के मुताबिक, बीते साल 2022 में ही अंबानी की Reliance Industries 100 अरब डॉलर से अधिक की आय हासिल करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई था. नई लिस्ट के मुताबिक, सूची में Mukesh Ambani माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से ऊपर बने हुए हैं। अंबानी पिछले साल लिस्ट में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे।

Top-10 अमीरों में ये अरबपति शामिल

फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल जेफ बेजोस (Jeff Bejos) को भी सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। उनकी कंपनी Amazon के शेयरों में 38 फीसदी की गिरावट आई और अमीरों की लिस्ट में वे तीसरे नंबर पर हैं। अडानी और बेजोस के बाद टेस्ला सीईओ एलन मस्क एक साल पहले की तुलना में 39 अरब डॉलर कम संपत्ति के साथ अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। मस्क की नेटवर्थ 180 अरब डॉलर और बेजोस की कुल संपत्ति 114 अरब डॉलर है।

#1. बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली (Bernard Arnault & family)

नेट वर्थ: $211 बिलियन

धन का स्रोत: एलवीएमएच (LVMH)

उम्र: 74 

नागरिकता: फ्रांस

# 2. एलोन मस्क (Elon Musk)

नेट वर्थ: $180 बिलियन

धन का स्रोत: टेस्ला, स्पेसएक्स

उम्र: 51  

नागरिकता: यू.एस.

#3. जेफ बेजोस (Jeff Bezos)

नेट वर्थ: $114 बिलियन

धन का स्रोत: अमेज़न (Amazon)

उम्र: 59

नागरिकता: यू.एस.

#4. लैरी एलिसन (Larry Ellison)

नेट वर्थ: $107 बिलियन

धन का स्रोत: ओरेकल (Oracle)

उम्र: 78

नागरिकता: यू.एस.

#5. वारेन बफेट (Warren Buffett)

नेट वर्थ: $106 बिलियन

धन का स्रोत: बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway)

उम्र: 92 

नागरिकता: यू.एस.

#6. बिल गेट्स (Bill Gates)

नेट वर्थ: $104 बिलियन 

धन का स्रोत: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)

उम्र: 67 

नागरिकता: यू.एस.

#7. माइकल ब्लूमबर्ग (Michael Bloomberg)

नेट वर्थ: $94.5 बिलियन

धन का स्रोत: ब्लूमबर्ग एल.पी. (Bloomberg LP)

उम्र: 81 

नागरिकता: यू.एस.

#8. कार्लोस स्लिम हेलू और परिवार (Carlos Slim Helú & family)

नेट वर्थ: $93 बिलियन 

धन का स्रोत: टेलीकॉम (Telecom)

उम्र: 83 

नागरिकता: मेक्सिको

#9. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)

नेट वर्थ: $83.4 बिलियन 

धन का स्रोत: विविध (Diversified)

उम्र: 65 

नागरिकता: भारत

#10. स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer)

नेट वर्थ: $80.7 बिलियन 

धन का स्रोत: माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)

उम्र: 67

नागरिकता: यू.एस.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment