Eid-ul-Fitra 2023 : ईद के जश्न में डूबा देश, देशभर की मस्जिदों में उमड़े नामाजी, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी मुबारकबाद

Published On: April 22, 2023
Follow Us

Eid-ul-Fitra 2023 : समूचे देश में आज ईद का जश्न है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही लोग इकट्ठा हुए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद की बधाई दी है।

दिल्ली के जामा मस्जिद के शाही ईमाम और लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शुक्रवार की शाम चांद के दीदार के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर का ऐलान किया था।

दिल्ली में डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आजाद और बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ईद-उल-फितर के अवसर पर संसद मार्ग मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे। यहां आजाद और शहनवाज हुसैन ने नमाज पढ़ी। दोनों नेताओं ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

मुंबई के माहिम दरगाह में उमड़ी नमाजियों की भीड़

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। शनिवार सुबह मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद एक-दूसरे के गले लगकर खुशियां मनाई।

मध्य प्रदेश: ईदगाह में लोगों ने पढ़ी नमाज

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईद को लेकर लोगों में जश्न है। शनिवार सुबह सबसे पहले भोपाल के ईदगाह में नमाज पढ़ी गई, इसके बाद शहर के अन्य दूसरी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शुक्रवार की शाम भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने चांद दिखने के बाद ईद मनाने का ऐलान किया था। मस्जिदों से आतिशबाजी की गई थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment