CNG-PNG Price : दिल्ली वालों के लिए खुशख़बरी, सस्ती हुई, सीएनजी-पीएन, नई कीमतें रविवार से लागू, जानें नए रेट

Published On: April 8, 2023
Follow Us

CNG-PNG Price :  दिल्ली वालों के लिए राहत की ख़बर है। दिल्ली में सीएनजी और रसोई गैसे की कीमतों में कटौती की गई है। अडानी ग्रुप के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के दाम घटाने का ऐलान कर दिया है। 

दिल्ली में दाम में 6 रुपये और गाजियाबाद और नोएडा में 5 रुपये की कटौती की गई है। वहीं IGL ने पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी करने का फैसला किया है। ये कीमतें कल रविवार यानी 9 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएंगी।

केंद्र ने किए ये बदलाव

केंद्र सरकार द्वारा प्राकृतिक गैस की कीमतों के मूल्य के फॉर्मूले में बदलाव किए हैं। इसके बाद दिल्ली के लोगों को ये राहत दी गई है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है।

इन शहरों में ये होगा रेट

दिल्ली में जहां सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। वहीं नोएडा में यह 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 77.20 रुपये और गुरुग्राम में 82.62 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है। 

दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 79.56 रुपये से घटकर 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। घरेलू रसोई में पाई जाने वाली गैस (पीएनजी) की दरों को दिल्ली में 53.59 रुपये प्रति घन मीटर से घटाकर 48.59 रुपये प्रति मानक क्यूबिक मीटर कर दिया गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment