BJP Launch Congress Files : बीजेपी का कांग्रेस पर 48,20,69,00,00,000 रुपये का भ्रष्टचार का आरोप, ‘कांग्रेस फाइल्स’ का पहला एपीसोड बता वीडियो जारी

Published On: April 2, 2023
Follow Us



Congress Files : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पीएम मोदी पर हमलावर होने के बाद और अड़ानी से रिश्ते के बारे में सवाल करने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस पर हमलावार हो गई है। भाजपा (BJP) ने भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस पर रविवार को नए सिरे से हमला किया है। बीजेपी ने कांग्रेस के शासन में 48,20,69,00,00,000 रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘कांग्रेस फाइल्स’ का पहला एपिसोड जारी किया है।

बीजेपी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया कि कांग्रेस फाइल्स का पहला एपिसोड देखिए। कैसे कांग्रेस के राज में एक के बाद एक भ्रष्टाचार और घोटाले होते गए।

वीडियो में भाजपा ने क्या कहा?

‘कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार’ शीर्षक वाले वीडियो संदेश में भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 70 वर्षों के शासन में जनता से 48,20,69,00,00,000 रुपये लूटे हैं। उस पैसे का उपयोग सुरक्षा और विकास समेत अन्य उपयोगी क्षेत्रों के लिए किया जा सकता था।

वीडियो में भाजपा ने कहा कि इतनी राशि से 24 INS विक्रांत, 300 राफेल जेट और 1000 मंगल मिशन बनाए या खरीदे जा सकते थे, लेकिन देश को कांग्रेस के भ्रष्टाचार की कीमत चुकानी पड़ी और वह प्रगति की दौड़ में पिछड़ गया।

भाजपा बोली- 2004-14 का कार्यकाल ‘खोया हुआ दशक’

बीजेपी ने वीडियो में कहा कि पूरे 70 साल को एक तरफ रख दें तो 2004-14 के पिछले कार्यकाल को ही देखें तो यह ‘खोया हुआ दशक’ था। उनके शासन में जो भी भ्रष्टाचार होता रहा, उन दिनों के अखबार भ्रष्टाचार की खबरों से भरे रहते थे, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था।

भाजपा ने कांग्रेस पर 1.86 लाख करोड़ रुपये के कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये के 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला, 10 लाख करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाला, 70,000 करोड़ रुपये के कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली के साथ हेलीकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की घूस का आरोप लगाया गया। वीडियो संदेश के अंत में भाजपा ने कहा, ‘यह कांग्रेस के भ्रष्टाचार की सिर्फ झांकी है, फिल्म अभी खत्म नहीं हुई है।’

अडानी से जुड़े वो सवाल जिनसे PM मोदी भाग रहे हैं-

1. अडानी की मदद PM मोदी और सरकार कैसे करती है?
2. LIC, SBI, EPFO का पैसा अडानी की कंपनियों में क्यों लगाया जा रहा है?
3. अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रु. किसके हैं?
4. अडानी और PM मोदी कितनी बार एक साथ विदेश गए?

कांग्रेस ने भी जारी किया था सवालों का सेट

इससे पहले कांग्रेस ने भी अडानी मुद्दे पर बीजेपी पर हमला बोला था और ‘हम अदानी के हैं कौन’ अभियान के तहत सवालों के कई सेट जारी किए थे। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने विभिन्न परियोजनाओं में अडानी समूह को एकाधिकार दिया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment