Arvind Kejriwal : राजा ने बनाई फ़र्ज़ी डिग्री… दिल्ली के सीएम ने विधानसभा में सुनाई कहानी, पीएम मोदी पर निशाना

Published On: April 17, 2023
Follow Us

Delhi News : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में एक चौथी पास राजा की कहानी सुनाई। उन्होंने कहा कि आज मैं सदन को एक कहानी सुनाना चाहता हूं। इसका शीर्षक है ‘चौथी पास राजा’। आपने बचपन में राजा-रानी की तमाम कहानियां सुनी होंगी, लेकिन मेरी कहानी में रानी नहीं है। बस राजा है।

आगे उन्होंने बात को बढ़ाते हुए कहा कि ये एक ऐसे राजा की कहानी है, जो अपनढ़ था। चौथी पास था। बेहद अहंकारी था। पैसे की हवस थी, बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी था। ये महान देश की कहानी है। कई हजार साल पुराना देश। उस देश में एक गरीब परिवार में एक बच्चे का जन्म हुआ। तब ज्योतिषी ने कहा कि माई तेरा लड़का बड़ा होकर बहुत बड़ा सम्राट बनेगा। मां को विश्वास नहीं हुआ। तब ज्योतिषी ने कहा कि ग्रह बताते हैं कि माई तेरा बच्चा बहुत बड़ा सम्राट बनेगा।

रेलवे स्टेशन पर चाय बेचना शुरू

बेटा धीरे-धीरे बड़ा होने लगा। गांव के पास स्कूल था। उसका पढ़ने में मन नहीं लगता था। चौथी पढ़ने के बाद उसने पढ़ना छोड़ दिया। गांव के पास रेलवे स्टेशन था। घर का खर्च चलाने के लिए वह रेलवे स्टेशन पर चाय बेचता था। उसे भाषण देने का शौक था। वह आसपास के बच्चों को इकट्ठा कर लेता था। एक बार शुरू हो जाता तो बंद ही नहीं होता था।

राजा ने बनवाई फर्जी डिग्री

लड़का बड़ा हुआ और एक दिन वह देश का राजा बन गया। लोग उसे चौथी पास राजा कहते थे। पढ़ा-लिखा था नहीं। अफसर आते। अंग्रेजी में चपर-चपर करते और मन मुताबकि साइन करा ले जाते। फिर धीरे-धीरे राजा को बुरा लगने लगा कि ये लोग उसे चौथी पास राजा कहते हैं। फिर कहीं से उसने फर्जी डिग्री बनवा ली। वह कहने लगा कि वह एमए पास राजा है। लोगों को बुरा लगा कि हमारा राजा फर्जी डिग्री बनवा लाया। लोगों ने आरटीआई डाली। अब जो भी आरटीआई लगाता, उस पर 25 हजार का जुर्माना लगा देता।

देश बर्बाद हो गया चौथी पास राजा की वजह से

एक दिन कुछ लोग चौथी पास राजा के पास गए। बोले कि नोटबंदी कर दो, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। आतंकवाद खत्म हो जाएगा। राजा को कुछ समझ में नहीं आया। एक दिन रात आठ बजे उसने टीवी पर आकर कहा कि देश में अब पुराने नोट बंद। अगले दिन देश में लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हाहाकार मच गया। न तो भ्रष्टाचार बंद हुआ न ही आतंकवाद खत्म हुआ। जिस देश का वह राजा बना था, वह महान देश 15-20 साल पीछे चला गया। देश बर्बाद हो गया, उस चौथी पास राजा की वजह से।

तुगलक जैसा था देश का राजा

एक दिन फिर कुछ लोग उसके पास गए। लोगों ने कहा कि खेती खूब बड़ी हो जाएगी, तीन कृषि कानून पास कर दो। उस अनपढ़ चौथी पास राजा को कुछ मालूम नहीं था। उसने तीन कानून पास कर दिए। पूरे देश के किसान सड़कों पर, जगह-जगह मोर्चे। साढ़े सात सौ किसान उस काले कानून की वजह से मर गए। इससे पहले एक और राजा आया था, मोहम्मद बिन तुगलक। कभी उसने देश की राजा बदल दी, कभी चमड़े के सिक्के बनाने लगा था। यह राजा भी उसके जैसा ही था। कुछ भी कर देता था।

देश को लूटने के लिए दोस्त को बुलाया

अब राजा को एक दिन लगा कि मैं राजा बन गया, पता नहीं कितने दिन रहूंगा। गरीबी में बचपन जिया था। उसने सोचा कि पैसे कमाने चाहिए। पैसे कैसे कमाऊं। ऐसे कमाऊंगा तो छवि खराब होगी। एक दिन उसने अपना एक दोस्त बुलाया। उसने दोस्त से कहा कि मैं राजा हूं, तुझे सारे सरकारी ठेका दिलाऊंगा। दोस्त से कहा कि नाम तेरा और पैसा मेरा। तेरे को 10 फीसदी कमीशन मिलेगा। दोस्त मान गया। उसे तो फ्री में पैसा मिल रहा था। उसके बाद दोनों ने मिलकर देश को लूटा। फिर पूरे देश में हाहाकार मच गया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment