Apple Store in Delhi : दिल्ली के साकेत में खुला देश का दूसरा एप्पल स्टोर, लोगों में दिखा उत्साह, खचाखच भरा मॉल

Published On: April 20, 2023
Follow Us

Apple Store in Delhi : भारत में दूसरा एप्पल स्टोर खुल गया है। बुधवार को एप्पल स्टोर दो दिन पहले मुंबई में खुलने के बाद अब इसे दिल्ली में भी खोल दिया गया है। दिल्ली के साकेत इलाके में स्थित सिलेक्ट सिटी वॉक में इस स्टोर को खोला गया है। 

स्टोर साकेत एप्पल के नाम से जाना जाएगा। वहीं इस स्टोर पर आज सुबह से ही देखने के लिए लंबी कतारें देखी गई। खासतौर पर एप्पल यूजेस इस स्टोर का खुलने से बेहद उत्साहित नजर आए बेसब्री से इंतजार कर रहे एप्पल यूजर्स के लिए राजधानी दिल्ली में इस स्टोर की खुल जाने से दोगुनी खुशी उनके चेहरे पर देखी गई।

साकेत मॉल लोगों से खचाखच भरा

सुबह 10:00 बजे आज इसका उद्घाटन एप्पल के सीईओ टिम कुक ने किया इस मौके पर साकेत मॉल लोगों से खचाखच भरा हुआ नजर आया चारों तरफ एप्पल ही एप्पल के नारे लगाए जा रहे थे साथ ही एप्पल यूजेस जिन्होंने पहले एप्पल के प्रोडक्ट को खरीदा था वह भी अपने प्रोडक्ट को लेकर अपने हाथ में नजर आए और बताया कि हम काफी उत्साहित है आज भारत में एप्पल का यह दूसरा स्टोर खुल रहा है तो हम लोग काफी खुश हैं और खास बात है कि राजधानी दिल्ली में यह स्टोर खोला गया है यह हमारे लिए एक बहुत बड़ी बात है।

एप्पल ने की थी भारत में स्टोर खोलने घोषणा



बता दें कि जब से एप्पल ने अपने स्टोर को भारत में खोलने की घोषणा की थी, तब से लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी। हर कोई यही सोच रहा था, आखिर स्टोर दिखेंगे कैसे और कितने बड़े और कहांकहां कौन से शहर में ओपन होंगे। लेकिन आज वह इंतजार खत्म हो गया 2 दिन पहले ही मुंबई में एप्पल का स्टोर खुला था लेकिन आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एप्पल का स्टोर साकेत स्थित सिलेक्ट सिटी वॉक मॉल में खोला गया है इस दौरान एप्पल यूजर्स काफी खुश नजर आए और स्टोर  को खुलने से पहले ही मॉल के अंदर काफी भीड़ देखी गई।

बता दें, ओपनिंग के दौरान एप्पल के CEO Tim Cook मौजूद थे, जिन्होंने स्टोर का इनॉगरेशन किया है सुबह 10 बजे ही साकेत के सिलेक्ट सिटी वाक में एक फ्लोर वाले एप्पल स्टोर को खोला गया है। देखने के लिए यहां हजारों की भीड़ पहुंची है। और लोग इस स्टोर के खुलने के बाद खुशी के मारे झूम उठे हर किसी के चेहरे पर खुशी देखी गई और एप्पल प्रोडक्ट जो उपयोग करते हैं खासतौर पर एप्पल यूजर से उनके चेहरों पर खुशीदेखी गई।

लोगों ने बताया कि हमें खुशी है कि हमारे आसपास के इलाके में एप्पल स्टोर खुल का है शादी हम चाहते हैं कि दिल्ली में अलगअलग जगहों पर भी इस स्टोर को खोला जाए खासतौर पर सीपी वसंत कुंज कैलाश कॉलोनी जैसे इलाकों में भी एप्पल स्टोर को खोला जाना चाहिए।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment