WPL 2023 Final MI vs DC: तो तय हो गया कौन जीतेगा पहला WPL का ख़िताब, इस क्रिकेट एक्सपर्ट ने कर दी भविष्यवाणी

Published On: March 26, 2023
Follow Us



WPL 2023 Final, MI vs DC: वुमेंस प्रीमियर लीग का फ़ाइनल आज खेला जाएगा। आज (रविवार 26 मार्च 2023) मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें तैयार है। इस महामुकाबले से पहले पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा इसके विजेता को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।

इस मुकाबले में एक तरफ मेग लैनिंग की कप्तानी वाली मुंबई इंडियन्स है वहीं दूसरी तरफ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस।ये मैच ऐतिहासिक होने वाला है और इसे जो भी टीम जीतेगी वह इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों से लिख देगी। विजेता वुमेंस प्रीमियर लीग की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली पहली टीम बन जाएगी।

क्या कहती है आकाश चौपड़ा की आकाशवाणी?

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई इंडियंस के पास बल्लेबाजी में ज्यादा गहराई है और उनकी टीम खिलाड़ियों के हिसाब से ज्यादा मजबूत है। इसीलिए हरमनप्रीत कौर की टीम विजयी हो सकती है।

जियो सिनेमा का आकाशवाणी शो पर आकाश चोपड़ा ने कहा ‘दिल्ली मेरे दिल के बहुत करीब है लेकिन मुंबई की टीम बेहतर दिख रही है। अगर मैं वुमन टू वुमन मार्किंग करता हूं तो वे (MI) थोड़ी मजबूत दिखती हैं। मुझे लगता है कि मुंबई ट्रॉफी उठाएगी।’ इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर मैच तेज गेंदबाजों के अनुकूल सतह पर खेला जाता है तो दिल्ली कैपिटल्स मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

रोहित शर्मा ने दिया ये संदेश

मुंबई इंडियंस के कप्तान कई बार फाइनल मुकाबला खेल चुके हैं और अपनी टीम को जीत भी दिला चुके हैं। ऐसे में जब मुंबई इंडियंस की महिला टीम पहली बार खिताबी मुकाबला खेल रही है तो उन्होंने टीम को मोटिवेट करने का सोचा। रोहित के स्पेशल मैसेज का वीडियो मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में रोहित कहते हैं, ”मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले चार हफ्तों में आप सभी जिस तरह खेलीं, मैंने वाकई उसका लुत्फ उठाया। ‘

उन्होंने आगे कहा कि-‘ अब फाइनल है और आपको हर रोज फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता। ऐसे में एक ही समय पर इंजॉय करना और माहौल का आनंद लेना महत्वपूर्ण है। यह अमेजिंग होने वाला है। हम आपको चीयर करेंगे। मैदान पर जाएं और अपना बेस्ट दें।’

सूर्यकुमार यादव ने भी दी शुभकामनाएं

कप्तान रोहित शर्मा के अलावा मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने भी हरमनप्रीत कौर की टीम को फाइनल के लिए बेस्ट ऑफ लक बोला और धमाल मचाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘मुंबई की लड़कियां फाइनल में हैं, पूरे फॉर्म में हैं। एक परिवार के रूप में मैं आप सभी को डब्ल्यूपीएल फाइनल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। मैं आपको चीयर करने लिए उत्सुक हूं।’


टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों का शानदार प्रदर्शन

मुंबई ने WPL में 9 मैच खेले हैं और उन्हें 7 मुकाबलों में जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम के लिए सबसे ज्यादा रन हेली मैथ्यूज ने बनाए हैं। वह 9 मैच में 32.25 की औसत से 258 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 127.09 का रहा है।

वहीं दिल्ली ने अब तक 8 मैच खेले हैं। 6 मुकाबलों में टीम को जीत मिली है। 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।टीम की कप्तान मेग लैनिंग का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह 8 मुकाबले में 51.00 की शानदार औसत से 310 रन बना चुकी हैं। उनका स्ट्राइक रेट 141.55 का रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment