World News : काबुल में डकैती, ड्रग्स तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार, पिछले महीने बरामद किए थे हथियार

Published On: March 19, 2023
Follow Us

Afghanistan News : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पुलिस ने हाल ही में डकैती, मोबाइल छीनने और ड्रग्स तस्करी सहित आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। काबुल के पुलिस जिला 5 के प्रमुख कयूमुल्लाह बद्री ने संवाददाताओं को बताया कि गिरफ्तारियां शनिवार को की गईं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेशन में पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि हथियारों में एक कलाश्निकोव राइफल और दो पिस्तौल शामिल हैं।

 पिछले महीने बरामद किए थे हथियार

अफगान मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने देश के पश्चिमी हेरात प्रांत में इसी तरह की कार्रवाई में, अफगान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया, जिसमें नौ हथगोले, आठ कलाशनिकोव और पांच पिस्तौल शामिल थे, जबकि अवैध रूप से हथियार और गोला-बारूद रखने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment