Vivo V27 Pro and Vivo V27 : भारत में लॉन्च हुआ वीवो का ये धांसु फ़ोन, रंग बदलने के अलावा ये है दमदार फ़ीचर्स, जानें

Published On: March 1, 2023
Follow Us



Vivo V27 Pro and Vivo V27 : स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने Vivo V27 Pro और Vivo V27 भारत में लॉन्च कर दिया हैं। नए फोन पिछले साल लॉन्च हुई Vivo V25 series का अपग्रेडेड वर्जन हैं। Vivo V27 series को एंड्रॉयड 13 आधारित Funtouch OS 13 और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। 

Vivo V27 Pro और Vivo V27 के साथ 3D कर्व्ड स्क्रीन है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन का बैक पैनल रंग बदलने वाला है। बैक पैनल ग्लास का है। Vivo V27 Pro और Vivo V27 दोनों फोन में तीन रियर कैमरे हैं। Vivo V27 Pro में MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर है, वहीं Vivo V27 में Dimensity 7200 5G प्रोसेसर है।

Vivo V27 Pro, Vivo V27 Price

Vivo V27 Pro के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। फोन के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 42,999 रुपये है। Vivo V27 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 32,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। 


फोन को मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। Vivo V27 Pro की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 6 मार्च से होगी। वहीं Vivo V27 की बिक्री 23 मार्च से शुरू होगी। कई सारे बैंक ऑफर के तहत 3,000 रुपये की छूट मिलेगी।


Vivo V27 Pro, Vivo V27 की Specifications

Vivo V27 Pro और Vivo V27 के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। दोनों फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित FunTouch OS 13 है। इसके अलावा फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। Vivo V27 Pro में 4nm का मीडियाटेक Dimensity 8200 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। Vivo V27 में Dimensity 7200 5G प्रोसेसर दिया गया है।



Vivo V27 Pro, Vivo V27 का Camera

दोनों फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX766V सेंसर है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा है।


Vivo V27 Pro, Vivo V27 की Battery


कनेक्टिविटी के लिए दोनों फोन में 5G, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.3, GPS, Beidu, Glonass, Galileo, Navic और एक USB Type-C पोर्ट है। फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Vivo V27 Pro और Vivo V27 में 4600mAh की बैटरी है जिसके साथ 66W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment