Sonia Gandhi health : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Published On: March 3, 2023
Follow Us

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को ब्रोंकाइटिस की वजह से दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक बयान में कहा कि 76 वर्षीय सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुख़ार के कारण करवाया गया भर्ती

सर गंगा राम अस्पताल ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डीएस राणा ने कहा कि सोनिया गांधी बुखार के कारण सीनियर डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की सेहत को लेकर जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि सोनिया गांधी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और जांच चल रही है।

बता दें सोनिया गांधी को इस साल दूसरी बार सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जनवरी में उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment