Sirsa News : डबवाली में रेल ट्रेक पर लगाए गए खालिस्तान के झंडे, जांच में जुटी जीआरपी

Published On: March 19, 2023
Follow Us



सिरसा : पंजाब में पंजाब पुलिस खालिस्तानी समर्थक और वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह को ढूँढ रही है। इस ऑपरेशन के चलते पंजाब में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। वहीं हरियाणा से लगती बॉर्डर पर भी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। लेकिन सिरसा के डबवाली इलाक़े में खालिस्तान के झंडा लगाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि सिरसा के डबवाली स्थित आदर्श रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली से बठिंडा की ओर जाने वाले ट्रैक पर स्थित पंजाब क्षेत्र के गांव पथराला के पास किसी अज्ञात लोगों द्वारा खालिस्तान का झंडा लगाने का मामला सामने आया है। 

पुलिस ने शुरू की जांच 

अमर उजाला की ख़बर के मुताबिक़ रेलवे ट्रैक पर 31/4 संख्या पटिका के समीप खालिस्तान का झंडा लगा हुआ मिला है। फिलहाल बठिंडा जीआरपी कार्रवाई कर रही है। इससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पंजाब के क्षेत्र की घटना है, इसलिए पुलिस और प्रशासन इस पर नजर जमाए हुए है।

जांच अधिकारी के अनुसार 

जय नारायण चौकी प्रभारी, आरपीएफ डबवाली ने कहा कि यहां पर ऐसी कोई एक्टिविटी नहीं है। खालिस्तान का झंडा रेलवे ट्रैक के समीप लगाने की सूचना मिली है। बठिंडा जीआरपी कार्रवाई कर रही हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment