Rajasthan New District : सीएम अशोक गहलोत का बड़ा ऐलान, बनेगे 19 नए जिले, पढ़िए पूरी लिस्ट

Published On: March 17, 2023
Follow Us

Rajasthan New District :  राजस्थान के लिए एक बड़ी ख़बर है। बजट बहस का जवाब देते हुए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि अब राज्य में 19 नए जिले बनाए जाएँगे। साथ ही 3 नए संभाग भी बनाए जाएंगे। इन नए संभागों में सीकर, पाली और बांसवाड़ा शामिल हैं।

दो हजार करोड़ का प्रावधान

विधानसभा में शुक्रवार को बजट बहस का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने 19 नए जिले और 3 नए संभागों की घोषणा की।  इन नए जिलों और जरूरतों की अपूर्ति के लिए 2,000 करोड़ के बजट का भी प्रावधान घोषित किया गया है।

राजस्थान में अब 50 ज़िले

राजस्थान में अब 50 जिले होंगे। इसके ऐलान से पहले 31 जिले थे। वहीं राजस्थान में अब 10 संभाग होंगे। जानकारी के मुताबिक, अनूपगढ़, बालोतरा, फालोदी, ब्यावर, सलुमबर, कुचामन, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, जयपुर उत्तर, जयपुर दक्षिण, शाहपुरा, कठपुतली, दुदु, बहरोड, गंगापुर सिटी, डीग, कुम्हेर, नीम का थाना और केकड़ी को नया जिला बनाया गया है।  वहीं, अब सीकर, पाली और बांसवाड़ा को नए संभाग होंगे। 

  

चुनावी साल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा है। पिछले कई सालों से नए जिले बनाने की मांग उठ रही थी, जिसको मुख्यमंत्री गहलोत ने आज बजट बहस के जवाब में पूरा कर दिया है।  एक साथ 19 नए जिलों की घोषणा एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment