Rahul Gandhi Modi Surname Case : राहुल गांधी को सजा दिए जाने के ऐलान पर प्रियंका गांधी का भाई के लिए प्यारा संदेश, पढ़ें

Published On: March 23, 2023
Follow Us

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मानहानि के मामले में गुजरात की एक अदालत ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। सजा सुनाते ही राहुल गांधी को जमानत मिल गई। उनकी सजा को 30 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाडरा की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर सरकार पर सीधा निशाना साधा है।

क्या कहा प्रियंका गांधी ने?

डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर @RahulGandhi जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।

सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 23, 2023

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरा भाई न कभी डरा है, न कभी डरेगा। वह सच बोलते रहे हैं, वह सच बोलते रहेंगे। देश की जनता की आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने आगे लिखा कि सच की ताकत और करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment