Punjab Budget 2022-2023 : शुरु हुआ पंजाब का बजट सत्र, 24 मार्च चलेगी सदन की कार्रवाई

Published On: March 3, 2023
Follow Us



Punjab Budget 2022-23 : पंजाब विधानसभा के बजट सत्र की आज से धमाकेदार शुरुआत हो गई है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से हुई। पंजाब के राज्यपाल बीएल पुरोहित ने सरकार के प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी, लेकिन इससे पहले ही विपक्षी दलों ने पंजाब से जुड़े कई मुद्दों पर हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद पंजाब कांग्रेस के विधायक वाकआउट कर सदन से चले गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आप के सभी 92 विधायक विधानसभा में मौजूद थे। पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा।

भगवंत मान सरकार का दूसरा बजट

आम आदमी पार्टी सरकार का यह दूसरा बजट है। करीब 7 महीने पहले आप सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया था। उस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 55 हजार 860 करोड़ रुपये के बजट व्यय का अनुमान लगाया था, जो वर्ष 2021-22 की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है। हालांकि, उस दौरान आप सरकार द्वारा पंजाब के लोगों से किए गए कुछ वादों का जिक्र नहीं किया गया।

बजट सत्र हंगामेदार होने की पूरी संभावना

खास बात यह भी है कि इस बार का बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि तत्काल सत्र मुख्यमंत्री और राज्यपाल के रिश्तों में आई राजनीतिक खटास के बीच हो रहा है। इस बार बजट सत्र बुलाने के मुद्दे पर पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। यह अलग बात है कि राज्यपाल ने अपने पहले के रुख से पलटते हुए 28 फरवरी को बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी।

आपको बता दें कि आगामी जी-20 शिखर सम्मेलन के चलते बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहले चरण में सत्र 3 मार्च से 11 मार्च तक चलेगा और सदन 22 मार्च को फिर से चलेगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 10 मार्च को साल 2023-24 का बजट पेश करेंगे.

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment