OnePlus Nord CE 3 : वनप्लस का आ रहा है ये धाँसू बजट स्मार्टफोन, देखें फ़ीचर्स और लॉन्चिंग डेट

Published On: March 5, 2023
Follow Us

OnePlus Nord CE 3 Launch Date Price in India: OnePlus ने पिछले महीने भारत में अपने दो दमदार फ्लैगशिप फोन को लॉन्च किया है। वहीं, अब कंपनी अपने एक नए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये बजट स्मार्टफोन (upcoming Budget Smartphone) OnePlus Nord CE 2 का अगला वर्जन होगा, जिसका नाम OnePlus Nord CE 3 होगा।

लॉन्च से पहले OnePlus के अपकमिंग फोन OnePlus Nord CE 3 (Upcoming OnePlus Smartphone) की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें 6.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और स्नैपड्रैगन 782G SoC का सपोर्ट मिलेगा। आइए OnePlus Nord CE 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में जानते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Launch Date & Price in India

OnePlus Nord CE 3 को लेकर कंपनी की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक फोन को 25 हजार से 30 हजार रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि फोन को जून या जुलाई में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Nord CE 2 (OnePlus Nord CE 2) के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये थी और इसी तरह 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये थी। फिलहाल OnePlus Nord CE 2 के बेस वेरिएंट को बाजार में 18,999 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट को 20,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

OnePlus Nord CE 3 Specifications (Expectations)

जानकारी के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल सकती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 9000 SoC या Snapdragon 782G SoC पर काम करेगा।

OnePlus Nord CE 3 Camera & Battery

कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का माइक्रो कैमरा हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है। इसमें 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment