Motorola Moto G73 5G : Motorola का सस्ता 5जी स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, जानें Price और Specification

Published On: March 10, 2023
Follow Us

Motorola Moto G73 5G Launching : भारत में Motorola का नया 5जी सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। Motorola की ओर से Moto G73 5जी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ जानकारियां लीक हो चुकी हैं, तो कई डिटेल्स के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। आइए लॉन्च से पहले ही Moto G73 5जी की कीमत (Motorola Moto G73 5G Price) और खासियत जान लेते हैं।

Moto G73 5G Release Date in India

Motorola का लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G73 5जी आज यानी 10 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। Motorola के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फ्लिपकार्ट के माध्यम से Moto G73 को लॉन्च किया जाएगा।

Moto G73 5G Price and Availability in India

फ्लिपकार्ट पर Moto G73 की आधिकारिक लिस्टिंग की मानें तो इसके दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट ब्लू और ल्यूसेंट व्हाइट लॉन्च होंगे। फोन को सिंगल वेरिएंट- 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन की कीमत 20 हजार से कम हो सकती है। Moto G73 की संभावित कीमत 18,999 रुपये हो सकती है।

Moto G73 5G Specification

आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक Moto G73 में 6.5 इंच का फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा जिसमें LCD पैनल और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में Android 13 के साथ MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर होगा। इसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, हाइब्रिड डुअल-सिम और 5G सपोर्ट (12 बैंड) भी मिल सकता है।

Moto G73 5G Camera and Battery

Motorola Moto G73 5जी में डुअल-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस होगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन का प्राइमरी कैमरा 2um अल्ट्रा-पिक्सेल तकनीक के साथ आएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है। फोन को IP52 रेटिंग दी गई है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment