Mandi News : मंडी जिला से पहली युवती सेना पुलिस में भर्ती, शिल्पा ने बढ़ाया महिलाओं का गौरव

Published On: March 18, 2023
Follow Us

मंडी : निदेशक, भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल एम0 राजाराजन ने बताया कि जिला मंडी की कोटली तहसील के नलोह गांव की शिल्पा कुमारी ने सेना पुलिस में भर्ती होकर मंडी जिला का नाम रोशन किया है।


कर्नल राजाराजन ने बताया कि सितम्बर माह के दौरान सेना में युवतियों की खुली भर्ती अंबाला के खडगा स्टेडियम में आयोजित की गई जिसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर की युवतियों ने हिस्सा लिया।  


हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू व लाहौल स्पिति की 13 युवतियों ने शारीरिक परीक्षा उतीर्ण कर 26 अक्तूबर को लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया  जिसमें जिला मंडी से शिल्पा कुमारी का चयन हुआ । शिल्पा को 18 दिसम्बर को प्रशिक्षण के लिए बेंगलुरू स्थित सेना पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र भेजा जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment