LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, अपने शहरों के दाम यहां पढ़ें

Published On: March 1, 2023
Follow Us

LPG Price Hike: लोगों को को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू गैस सिलेंडर महंगे हो गए है। 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जो आज से लागू हो गया है। दिल्ली में ताजा बढ़ोतरी के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये हो जाएगी। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली में आज से 1103 रुपये प्रति सिलेंडर।

इसके अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2119.50 रुपये हो गई है। नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

स्थानीय करों के कारण घरेलू रसोई गैस की कीमतें एक राज्य से दूसरे राज्य में भिन्न होती हैं। हर महीने की शुरुआत में ईंधन खुदरा विक्रेताओं द्वारा एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया जाता है।

Check Latest LPG Rates In Your City

नई दिल्ली – 1,103.00 रु.

कोलकाता – 1,079.00 रु.

मुंबई – 1,052.50

चेन्नई -1,068.50

गुड़गांव – 1,061.50

नोएडा – 1,050.50

बैंगलोर – 1,055.50

भुवनेश्वर – 1,079.00

चंडीगढ़ – 1,112.50

हैदराबाद – 1,105.00

जयपुर – 1,056.50

लखनऊ – 1,090.50

पटना – 1,201.00

त्रिवेंद्रम – 1,062.00

(स्रोत- goodreturns.in/lpg-price)

इस साल कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment