Karnataka Elections 2023 Dates : कर्नाटक में चुनाव की तारीख़ों का ऐलान, 10 मई को होगा मतदान, इस दिन आएगा रिज़ल्ट

Published On: March 29, 2023
Follow Us

Karnataka Elections 2023 Dates : इस साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। जिसमें कर्नाटक भी एक राज्य है। यहाँ चुनाव की तारीख़ों का ऐलान कर दिया गया है। बुधवार को चुनाव आयोग ने यहाँ चुनाव का ऐलान कर दिया है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 10 मई को राज्य की सभी 224 सीटों पर वोट डाले जाएंगे जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे।

राज्य में 224 विधानसभा सीटें हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने 25 मार्च को 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव लड़ेंगे और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

एक चरण में कराए जाएंगे मतदान

10 मई को राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। तीन दिन बाद यानी 13 मई को वोटों की गिनती होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव में धन बल के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए हम कर्नाटक में अपनी टीम को मजबूत कर रहे हैं। 2400 स्टेटिक सर्विलांस टीमें कड़ी निगरानी रखेंगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कर्नाटक में पहली बार के मतदाताओं में 2018-19 से 9.17 लाख की वृद्धि हुई है।

100 साल से ज्यादा उम्र के 16 हजार से ज्यादा वोटर

कर्नाटक में 100 साल की उम्र से ज्यादा के 16 हजार वोटर हैं। इन वोटरों के लिए भी घर से मतदान की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि राज्य में कुल 5 करोड़, 21 लाख 73 हजार 579 वोटर्स हैं। उन्होंने बताया कि इसमें 42 हजार से ज्यादा ट्रांसजेंडर्स हैं।

राजीव कुमार ने बताया कि एक अप्रैल को जिनकी उम्र 18 साल हो रही है, वे चुनाव में मतदान कर सकेंगे। राजीव कुमार ने ये भी कहा कि 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग अपने घरों से ही मतदान कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग ने इसके लिए व्यवस्था की है।

आम आदमी पार्टी भी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

आम आदमी पार्टी ने 20 मार्च को 80 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जो कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कहा है कि वह राज्य के उन सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगी, जहां मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

कर्नाटक में छह अलग-अलग क्षेत्रों (बेंगलुरु, मध्य, तटीय, हैदराबाद-कर्नाटक, मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक) में फैले 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक राज्य के सबसे बड़े क्षेत्र हैं और इनमें क्रमशः 50 और 51 विधानसभा सीटें हैं।

2018 के ऐसे रहे थे नतीजे

पिछले कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई, 2018 को हुए थे। 224 सीटों में से 222 सीटों के लिए ही वोटिंग हुई थी, जिसमें सत्ताधारी कांग्रेसए बीजेपी और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।

2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 104 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत के आंकड़े से 9 सीटें पिछड़ गई। कांग्रेस 80 सीट और जेडीएस 37 सीट ने गठबंधन की सरकार बनाई।

14 महीने में गिर गई थी कुमारस्वामी सरकार

करीब 14 महीने बाद कई कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे के बाद कुमारस्वामी की सरकार गिर गई थी। बाद में बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई। हालांकि, दो साल बाद येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और फिर राज्य की कमान बसवराज बोम्मई को सौंपी गई।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment