IPL T20 2023 New Rules: आईपीएल में इस बार ये होंगे नए नियम, मचने वाली ही रनों की तबाही, विकेट कीपर की ये गलती डूबो देगी टीम, जानें

Published On: March 23, 2023
Follow Us

IPL T20 2023 New Rules: भारत में क्रिकेट का रोमांच हमेशा से सर चढ़ कर बोलता है। अब एक बार फिर तैयार हो जाइये। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रीमियर लीग IPL T20 (IPL T20) के 16वें सीजन की शुरुआत 31 मार्च 2023 से होने वाली है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस के बीच खेला जाएगा। IPL T20 के इस नए सीजन में टीमों के खिलाड़ी और कप्तान तो बदल गए हैं साथ ही नियमों में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं।

किसी भी टूर्नांमेंट की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितना रोमांचक है और लोगों का ध्यान खींचने में कितना कारगर है। IPL T20 15 सालों से ये जादू बिखेरने में कामयाब रहा है और इसे और भी आगे बढ़ाने के लिए लीग द्वारा कुछ नए नियमों का ऐलान किया गया है जिससे ये और भी रोमांचक हो जाएगा।

IPL 2023 : टॉस के हिसाब से प्लेइंग 11 तय करेंगी टीमें

IPL T20 2023 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़े पैमाने पर नियमों में बदलाव की घोषणा की है।नए नियमों के मुताबिक, अब टीमों को टॉस के बाद अपने प्लेइंग इलेवन की घोषणा करनी होगी।इससे फ्रेंचाइजी को बल्लेबाजी या गेंदबाजी के आधार पर अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश चुनने में मदद मिलेगी।अब तक टीमों के कप्तानों को टॉस से पहले टीम की घोषणा करनी होती थी जिसे अब बदल दिया गया है।

IPL T20 2023 : इससे पहले भी लागू हो चुका ये खास नियम

नए नियम में बदलाव के साथ अब IPL दक्षिण अफ्रीका के SA20 के बाद टॉस के बाद अपने एकादश की घोषणा करने वाली दूसरी टी-20 फ्रेंचाइजी लीग बन गई है। SA20 में टीमें टॉस के बाद अपनी अंतिम एकादश की घोषणा करने से पहले टीम शीट पर 13 खिलाड़ियों के नाम रखती थी। इसके बाद जब टॉस हो जाता था तब कप्तान उन 13 खिलाड़ियों में से 11 चुन सकता था। इससे टीमों का काफी फायदा हुआ था।

IPL T20 2023 New Rules : विकेटकीपर की एक गलती पड़ेगी भारी

IPL ने मैच के दौरान खेल भावना को बढ़ाने और अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए एक और नया नियम बनाया है जिसके तहत विकेटकीपर अंपायर की रडार में रहेंगे। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक नए नियमों में अगर कोई विकेटकीपर अनुचित व्यवहार (गलत तरीके से हिलना-डुलना या ध्यान भटकाने के लिए इशारा करना) करता है तो डेड बॉल घोषित की जाएगी। इसके अलावा फील्डिंग टीम 5 रन की पेनल्टी भी लगाई जाएगी।

विकेटकीपर के अलावा किसी फील्डर द्वारा भी ऐसा किया जाता है तब भी अंपायर द्वारा डेड बॉल घोषित कर गेंदबाजी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई जाएगी। इस नियम के आने के बाद अब गेम में और भी ज्यादा अनुशासन का पालन किया जाएगा।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment