India vs Australia 3rd test : सस्ते में सिमट टीम इंडिया, तीसरे दिन अश्विन, जडेजा को करना होगा कमाल, जानें

Published On: March 2, 2023
Follow Us



IND vs AUS, 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में इंदौर के मैदान पर खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जब ख़त्म हो गया है। दूसरे दिन के अंत तक कंगारू टीम की स्थिति काफी मजबूत हो चुकी थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन खेल की शुरुआत होने के साथ अपनी पहली पारी में 197 रनों पर सिमट गई। हालांकि उन्हें 88 रनों की अहम बढ़त जरूर हासिल हो गई।

वहीं इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी भी सिर्फ 163 रनों पर सिमट गई जिसमें चेतेश्वर पुजारा ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरफ से नैथन ल्योन की गेंदबाजी का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 64 रन देकर 8 विकेट अपने नाम किए। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन जीत के लिए मिले 76 रनों के स्कोर का पीछा करने मैदान पर उतरना होगा।

IND vs AUS, 3rd Test Day-3 Live Update – अश्विन और जडेजा को करना होगा कमाल

भारत की और से स्पीनर अश्विन और जडेजा को कमाल दिखाना होगा। जैसा ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जिस समय दूसरे दिन के खेल की शुरुआत की तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम काफी जल्दी सिमट जाएगी। कंगारू टीम ने अपनी पारी का 5वां विकेट 186 के स्कोर पर पीटर हैंड्सकॉम्ब के रूप में गंवाया। यहां से अश्विन और उमेश ने कंगारू टीम के विकेट अचानक तेजी से लेने शुरू किए और 197 के स्कोर तक ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी सिमट गई।

भारतीय टीम की तरफ से जडेजा ने जहां 4 विकेट इस पारी में हासिल किए तो वहीं रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव ने भी 3-3 विकेट अपने नाम किए। लंच के समय जब पहले सत्र का खेल समाप्त हुआ उस समय तक भारतीय टीम ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए थे।

India vs Australia 3rd test live score – पुजारा ने संभाला

लंच के बाद जैसे ही दूसरे सत्र का खेल शुरू हुआ तो भारतीय टीम को पहला झटका शुभमन गिल के रूप में लगा जो सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं इसके बाद टीम इंडिया लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही जिसमें कप्तान रोहित शर्मा जहां 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं विराट कोहली भी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गए। 

चायकाल के ठीक पहले रवींद्र जडेजा को 7 के निजी स्कोर पर नैथन ल्योन ने पवेलियन भेजते हुए भारतीय टीम को चौथा झटका देने का काम किया। जिस समय दूसरे सत्र का खेल समाप्त हुआ भारतीय टीम का स्कोर 79 रन पर 4 विकेट था।

Australia Vs India 3rd Test Live – पुजारा का शानदार अर्धशतक

दिन के आखिरी सत्र में सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम के बल्लेबाज सकारात्मक तरीके से खेलते हुए टीम की स्थिति को मजबूत करने का काम करेंगे। श्रेयस अय्यर ने एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला जरूर शुरू किया लेकिन 27 गेंदों में 26 रनों की पारी खेलकर वह भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद पुजारा एक छोर से जरूर रन बनाने का सिलसिला जारी रखे हुए थे लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला देखने को मिला। पुजारा भी 142 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर जहां पवेलियन लौटे वहीं अक्षर पटेल ने भी 15 रनों की नाबाद पारी खेली। कंगारू टीम की तरफ से जहां नैथन ल्योन ने अकेले 8 विकेट हासिल किए तो वहीं मैथ्यू कुहनेमन और मिचेल स्टार्क ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

The properties of these electricity consumers in Haryana will be auctioned

Haryana: हरियाणा में इन बिजली उपभोक्ताओं की प्रोपर्टी होगी नीलाम, विभाग ने बनाई ऐसे लोगों की लिस्ट

February 26, 2026
Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में बुजुर्गों की हुई मौज, पेंशन में हुई बढ़ोत्तरी, देखें कितनी मिलेगी पेंशन ?

February 14, 2026

Haryana News: अनाथ या असहाय बच्चे की परवरिश के लिए मिलेगी प्रतिमाह चार हजार रुपये की सहायता

February 12, 2026

नगरपालिका कालांवाली के उपाध्यक्ष पद के लिए 17 फरवरी को होगा चुनाव, अधिसूचना जारी

February 12, 2026

बीपीएल महिलाओं को मिलेगा चालक व आत्मरक्षा प्रशिक्षण: हरियाणा महिला विकास निगम ने मांगे आवेदन

February 12, 2026

डिजिटल पहचान से सशक्त होंगे किसान, पीएम किसान सम्मान निधि हेतु फार्मर आईडी अनिवार्य : उपायुक्त

February 12, 2026

Leave a Comment