India Coronavirus Cases Update : देशभर में दूसरे दिन लगातार कोरोना के 3 हजार से ज्यादा केस मिले, पांच लोगों की मौत, देखें

Published On: March 31, 2023
Follow Us

India Coronavirus Cases Update : भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में रोजाना अब तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे है। जिससे देशभर में कोरोना की नई लहर की आशंका बढ़ गई है।  

देशभर में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के 3,095 संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग के मुाताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से 5 लोगों की मौत भी हुई है। इसमें गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत शामिल है।

देश में अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। दैनिक सकारात्मकता 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता 1.91 प्रतिशत आंकी गई। देश में कोरोना के कुल मामले 4.47 करोड़ (4,47,15,786) हो गए हैं।

6 महीने बाद मिले 3000 से ज़्यादा केस

इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि देश में तीन हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो बीते छह महीने में पहली बार हुआ था। बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे। 

मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में कोरोना वायरस के 3,016 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले दो अक्तूबर 2022 को कोरोना के 3,375 केस सामने आए थे। इसके अलावा कोरोना से 1,396 लोग ठीक भी हुए थे। एक दिन पहले सक्रिय मामले 13,509 थे, जो अब बढ़कर 15,208 हो गए हैं। 

अब नेपाल जाने के लिए मास्क अनिवार्य 

रैपिड एंटीजन जांच में एक भारतीय के पॉजीटिव पाए जाने के बाद नेपाल ने मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया है। बिना मास्क के झूलाघाट के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों को लौटा दिया जाएगा। 

टीवी अभिनेत्री माही विज कोरोना संक्रमित 


टीवी की मशहूर अभिनेत्री माही विज कोरोना संक्रमित हो गई हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी।माही ने कहा, मुझे कोविड हो गया है। पहले मुझे बुखार और जुकाम हुआ फिर सब मुझे बोल रहे थे कि टेस्ट मत करवाओ लेकिन मैंने टेस्ट करवाया और अब मैं संक्रमित हूं। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment