Haryana Weather Update Today : हरियाणा में बदलने वाला है मौसम, इस दिन हो सकती है बारिश, जानें

Published On: March 14, 2023
Follow Us

Haryana Weather Update Today :  उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। ख़ासकर पंजाब और हरियाणा में अगले हफ़्ते मौसम में हलचल देखने को मिल सकती है। हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। 

मौसम विभाग के मुताबिक़ 18 व 19 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिम विक्षोभ के चलते मौसम में आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। हल्की बारिश के आसार भी रहेंगे। बादलों के कारण रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। एचएयू के मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के लिए मौसम की एडवाइजरी जारी की है।

ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि 16 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।

18 व 19 मार्च को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। इन दो दिन में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों का प्रभाव रहेगा। कुछ जगह बूंदाबांदी होने व तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिस कारण दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment