Haryana Roadways New Bus : इस जिले को मिली 50 नई रोजवेज बसें, इन यात्रियों को होगा फायदा

Published On: March 27, 2023
Follow Us

Haryana Roadways New Bus : हरियाणा रोजवेड में नई बसों का शामिल होना लगातार जारी है। यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा हर रोज़ नई बसें रोडवेज़ के बेड़े में शामिल हो रही है। इसी कड़ी में यमुनानगर के लोगों के लिए बड़ी राहत की ख़बर आई है। 

हरियाणा सरकार ने यमुनानगर में 50 नई बसें 27 मार्च 2023 यानी सोमवार को ऑन रोड कर दी है। सुबह नौ बजे शिक्षामंत्री कंवरपाल ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रूट पर रवाना किया है। यमुनानगर डिपो में ये बसें कई दिन पहले आ गई थी। 

अधिकारी इनके इंश्योरेंस और पासिंग कराने की कार्रवाई में लगे थे। वहीं, विधानसभा सत्र चला होने से शिक्षामंत्री से भी समय नहीं मिल पा रहा था।

यात्रियों को हो रही थी परेशानी

रोडवेज जीएम बालकराम ने बताया कि जो 50 बसें आई हैं, उन्हें अभी पुराने रूटों पर ही चलाया जाएगा। क्योंकि बहुत से रूट ऐसे हैं, जिन पर यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा है। 

लेकिन बस सर्विस कम है। वहां पर रोडवेज बस सर्विस को पूरा किया जाएगा। इसमें दिल्ली, यूपी, करनाल, पांवटा साहिब, चंडीगढ़ समेत कुछ लोकल रूट हैं। इसके बाद ही बंद पड़े दूर के रूट और नए रूट शुरू किए जाएंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment