Haryana News : फसल बीमा नहीं कराने वाले किसानों के राहत, हरियाणा सरकार उनको भी देगी मुआवजा

Published On: March 30, 2023
Follow Us

सिरसा: हरियाणा में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को परेशान कर रखा है। इस समय हरियाणा में सरसों की फसल की कढ़ाई चल रही है तो वहीं गेहूं की फसल पक एक दम तैयार है। हालाँकि 2 दिन पहले हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को बरबाद कर दिया। अब किसानों की माँग है कि उनको सरकार हर्जाना दें। 

हर्जानों को लेकर हरियाणा सरकार ने थोड़ी राहत की बात की है। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बुधवार को कहा कि जिन किसानों ने फसल का बीमा नहीं करवाया है, उन्हें भी बेमौसमी बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

चौटाला बुधवार को जिला परिवेदना समिति बैठक की अध्यक्षता करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों बेमौमसी बारिश की वजह से जिन किसानों की फसलें खराब हो गई है उनके लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खुला हुआ है और संबंधित किसान इस पोर्टल पर अपने नुकसान से संबंधित रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं।

तय के आधार पर दिया जाएगा मुआवजा

मंत्री ने कहा कि जिन किसानों ने ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल’ पर पंजीकरण नहीं करवाया है, उन किसानों को भी खराब हुए फसल का मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन यह मुआवजा उन्हें तय दर के आधार पर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पटवारी और संबंधित अधिकारी फसलों को हुए नुकसान का मौके पर जाकर मुआयना करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment