Haryana Coronavirus Cases Update : हरियाणा में तेजी बढ़ रहे कोरोना के मामले, बीते 24 घंटों में 9 जिलों में मिले इतने ज्यादा संक्रमित

Published On: March 31, 2023
Follow Us

Haryana Coronavirus Cases Today : देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच हरियाणा में भी एक बार फिर कोरोना वायरस तेज़ी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक़ हरियाणा में बीते 24 घंटे में 115 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए। यह बीते 6 महीने सबसे ज़्यादा मामले है। आँकड़ा 9 ज़िलों में संक्रमित मरीज़ों का है। 

संक्रमितों में गुरुग्राम में 75, फरीदाबाद में 11, यमुनानगर में 8, पंचकूला में 7, अंबाला में 5, सोनीपत में 4, करनाल में 3, हिसार और झज्जर में 1-1 नए मरीज मिले है। सबसे ज्यादा एक्टिव मरीज गुरुग्राम जिले में दर्ज किए गए हैं। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 272 पहुंच गई है। फरीदाबाद में 63 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

हरियाणा में वैक्सीन स्टॉक ख़त्म!

हरियाणा में बढ़ते संक्रमण के बीच कोरोना वैक्सीन का संकट गहरा गया है। सूबे के अस्पतालों में कोवीशील्ड वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्र सरकार से कोवीशील्ड के 15 हजार वॉयल मांगे गए हैं, हालांकि केंद्र की तरफ से अभी तक इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया है। इधर 24 घंटे में राज्य के 9 जिलों में 115 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

24 घंटे में 2541 ने लगाई डोज


हरियाणा में 24 घंटे के दौरान 2541 लोगों ने कोरोना की खुराक ली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इनमें 365 ने पहली खुराक और 656 ने दूसरी खुराक ली है। अच्छी बात यह है कि बूस्टर डोज लेने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। 1520 लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक ली है। प्रदेश में पहली खुराक 100 प्रतिशत लोग ले चुके हैं और 88 प्रतिशत ने दोनों खुराक ली हैं। बूस्टर डोज मात्र 20 लाख लोगों ने ही ली है।

रोज 5 हजार लिए जाएंगे सैंपल


हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों को जीनोम सिक्वेंसिंग बढ़ाने, फ्लू जैसी बीमारियों की निगरानी और परीक्षण बढ़ाने की तैयारी चल रही है। साथ ही शहर के सार्वजनिक स्थानों पर कोविड-19 की रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देश को लागू करने को कहा है। अभी 3500 के करीब सैंपल लिए जा रहे हैं, विभाग अब इनकी संख्या पांच हजार करने जा रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment