Haryana BPL Ration Card : हरियाणा में बीपीएल राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी अपडेट, जानें

Published On: March 10, 2023
Follow Us



Haryana BPL Ration Card: हरियाणा में अब BPL परिवारों की मौज हो गयी है। क्योकि अब Haryana BPL Ration Card  बनवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने की जरुरत नहीं है बल्कि फैमिली आईडी के जरिये सीधे सॉफ्टवेयर से ही ये राशन कार्ड तैयार हो रहे है।

प्रदेश में करीब 10 लाख पुराने राशन कार्ड काटे गए हैं जिनकी फैमिली आईडी में आय अधिक है। हालांकि विभाग की तरफ से अब दोबारा संशोधन किया जा रहा है और गलत काटे गए राशन कार्डों को दोबारा से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। 

अब जो वास्तव में ही बीपीएल राशन कार्ड (Haryana BPL Ration Card) के हकदार होंगे उन्ही के राशन कार्ड दोबारा बनाए जा रहे हैं।

बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए क्या-क्या देखा जायेगा (Haryana BPL Ration Card)

कच्चा मकान है या पक्का मकान?

बाइक कार कोई वाहन है या नही?

गैस कनेक्शन कितने है या फिर नही?

परिवार की सालाना आय , सरकारी नौकरी आदि जानकारी के अनुसार बीपीएल राशन कार्ड दिया जाएगा।

Haryana BPL Ration Card : क्या-क्या दस्तावेज चाहिए?

परिवार की फोटो

परिवार पहचान पत्र

कास्ट सर्टिफिकेट

रेजिडेंस सर्टफिकेट

बीपीएल एप्लीकेशन फॉर्म जिसमे मुखिया और सरपंच / नंबरदार के साइन होने जरूरी है। 

फॉर्म आपको राशन डिपो से मिल जाएगा।

पुराना राशन कार्ड (अगर है तो)

हरियाणा बीपीएल फॉर्म कैसे भरें? (Haryana BPL Ration Card)

हरियाणा बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो तरीके से बन सकता है।

बीपीएल फॉर्म राशन डिपो से या फिर ऑफिशियल वेबसाइट से मिल जाएगा

बीपीएल राशन कार्ड अप्लाई करने के सरल पोर्टल और परिवार पहचान पत्र के साथ सीएससी पोर्टल पर ऑप्शन दिया जाएगा।

जिस पर जाने के बाद BPL RATION CARD REGISTRATION कर सकते हैं।

How to check BPL status : बीपीएल स्टेटस कैसे चैक करें?


सरल पोर्टल / फैमिली आईडी पोर्टल पर जाएं लॉगिन करें

मेन्यू बार में बीपीएल ट्रैक एपीकेशन स्टेटस पर जाएं।

परिवार पहचान पत्र नंबर भरें और देखें की आप बीपीएल स्टेटस चैक कर सकते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment