Haryana Board Paper Leak : हरियाणा बोर्ड 10वीं का गणित का पर्चा हुआ लीक, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Published On: March 15, 2023
Follow Us

Haryana Board Paper Leak: हरियाणा में एक बार फिर पेपर में गड़बड़ी देखने को मिली है। हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में एक बार फिर पेपर लीक हो गया है। 

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को हिंदी का पेपर लीक होने के बाद अब 14 मार्च को गणित का पर्चा भी लीक (Haryana 10th Math Paper Leak) हुआ। सोनीपत के एक एग्‍जाम सेंटर पर एक प्राइवेट स्‍कूल के टीचर द्वारा पर्चा लीक किया गया। शिक्षक ने 3 अलगअलग कोड के पेपर की फोटो लेकर सोशल मीडिया के माध्‍यम से शेयर कर दी।

10th Math Papar सोशल मीडिया पर वायरल

सोनीपत के गनौर खंड में गांव आहुलाना में स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से गणित का पेपर लीक (Math Papaer Leak 10th Haryana) कर दिया गया। पेपर की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई जिसकी जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग हरकत में आया। पेपर के तीन अलगअलग कोड लीक किए गए थे।

शिक्षक समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज

Paper Leak होने की जानकारी मिलते ही मौके पर चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने पहुंचकर कार्रवाई की। प्रश्‍नपत्र के बारकोड के मिलान के इस बात की पुष्टि हो गई की वायरल हो रहा पर्चा बोर्ड परीक्षा का ही है। इस मामले में तीन छात्रों, एक प्राइवेट स्कूल टीचर और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और सेंटर का एग्‍जाम भी रद्द कर दिया है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment