Haryana Board 10th Paper Leak : हरियाणा बोर्ड 10वीं का पेपर लीक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पर्चा

Published On: March 1, 2023
Follow Us



Haryana Board 10th Paper Leak : हरियाणा में इन दिनों बोर्ड (HBSE 10th Exam) की परीक्षा चल रही है। ऐसे में हरियाणा सरकार और प्रसाशन ने दावा किया था इस बार परीक्षा गड़बडी मुक्त होगी। लेकिन प्रसाशन और सरकार के ये दावा अब फैल हो गए है। 

दरअसल मंगलवार को सोनीपत में हरियाणा में जारी कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में हिंदी का पेपर लीक हो गया। इसके बाद 2 परीक्षा सेंटर्स पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

मामले में क्यों पर केस दर्ज

मामला सोनीपत जिले के गोहाना इलाके के जागसी और मुरथल के ताजपुर का है। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद बोर्ड के चेयरमैन डॉ वेद प्रकाश यादव ने खुद एग्‍जाम सेंटर पर रेड की। चेयरमैन ने एक कमरे में परीक्षा दे रहे एक स्‍टूडेंट और कमरे में ड्यूटी कर रहे इंविजिलेटर के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पर्चा

मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे की शिफ्ट में कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर था। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे के बाद से ही हिंदी का पेपर व्‍हाट्सऐप्‍प पर वायरल होने लगा। इसकी जानकारी अधिकारियों को मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्‍शन मोड में आ गया।

यूनीक आईडी से हुई पहचान

खुद चेयरमैन ने जागसी परीक्षा केन्‍द्र पर रेड डाली ज‍बकि ताजपुर के सेंटर पर दूसरी टीम भेजी गई। अधिकारियों ने छात्रों यूनीक आईडी के आधार पर उन परीक्षार्थियों की पहचान की जिनके पर्चे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। परीक्षार्थियों के साथ ही कक्ष निरीक्षकों पर भी केस दर्ज कराया गया है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment