Digvijay Chautala Wedding : सिरसा में सज रहा 15 एकड़ में टैंट, 80 हजार से ज्यादा लोग करेंगे शिरकत, जानें पूरी डिटेल

Published On: March 7, 2023
Follow Us

Digvijay Chautala Wedding : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। उनकी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री की पोती लगन कौर रंधावा (Lagan Kaur Randhawa) के साथ होगी। शादी के लिए शहर के जीटीएम ग्राउंड में करीब 15 एकड़ में वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। शादी समारोह में देशभर के नेता, बॉलीवुड स्टार, पंजाबी गायकों के पहुंचने की भी उम्मीद है। 10 मार्च को सिरसा में प्रीतिभोज के बाद 15 मार्च को दिल्ली में बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।

शादी समारोह का टेंट लगाने के लिए 10 दिनों से कारीगर काम पर लगे हुए हैं। शादी समारोह में कारीगरों को भी दिल्ली से बुलाया गया है, जो कि पूरे समारोह में मेहमानों के खाने, बैठने सहित अन्य हर प्रकार का प्रबंध करेंगे। शादी समारोह में प्रदेशभर से करीब 80 हजार लोग शिरकत करेंगे।

दिल्ली में आयोजित होंगे मुख्य कार्यक्रम 

दिग्विजय चौटाला का विवाह पंजाब के अमृतसर निवासी लगन कौर रंधावा के साथ होना तय हुआ है। 15 मार्च को दिल्ली में उनका विवाह होगा। दिल्ली में रिंग सेरेमनी और शादी का कार्यक्रम रखा गया है। शादी के कार्यक्रम में कई बॉलीवुड स्टार के पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।

 

पिछले दिनों दिग्विजय चौटाला ने खुद बॉलीवुड स्टार सलमान खान और मशहूर सिंगर कैलाश खेर से मिलकर उन्हें शादी का निमंत्रण दिया है। वहीं ,उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बाबा रामदेव को शादी का निमंत्रण भी दिया है। इनकी तस्वीरें दिग्विजय चौटाला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा प्रधानमंत्री और केंद्र एवं कई राज्य के दिग्गज नेताओं को शादी का निमंत्रण दिया गया है। 

सिरसा में 10 मार्च का कार्यक्रम है। इसके अलावा 13 मार्च की दिल्ली में रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को दिल्ली में शादी का कार्यक्रम रखा गया है। ग्राम पंचायतों से लेकर पार्टी वर्कर्स को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा आम आदमी से लेकर प्रधानमंत्री तक को शादी का निमंत्रण भेजा गया है।

अप्सरा से कम नहीं है दिग्विजय की दुल्हन

हमें कुछ लगन कोर रंधावा के परिवार और उनकी तस्वीर मिली है जो अभी तक किसी के पास नहीं है। दिग्विजय चौटाला की दुल्हन भी किसी हिरोइन से कम नहीं है।


Digvijay Chautala Wedding



पीएम मोदी को भी भेजा गया है निमंत्रण

दिग्विजय चौटाला की शादी के लिए पीएम मोदी को भी न्यौता भेजा गया है। इसके साथ साथ कई बॉलीवुड और पंजाबी एक्ट्रस भी इस शाही शादी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि हाल ही में दिग्विजय चौटाला खुद सलमान खान और सिंगर सलमान खान से मिलकर आए हैं। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हैं।

कौन हैं दिग्विजय चौटाला?

दिग्विजय चौटाला पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और स्नेहलता के पोते हैं। अजय सिंह चौटाला और नैना सिंह के बेटे हैं। दिग्विजय चौटाला के भाई दुष्यंत चौटाला हरियाणा की बीजेपी-जजपा सरकार में उपमुख्यमंत्री है। 

वहीं उनके चाचा अभय सिंह चौटाला हैं। दिग्विजय चौटाला इस समय जननायक जनता पार्टी के महासचिव हैं। इसके अलावा हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी हैं।


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment