Digvijay Chautala Wedding : दिल्ली में हुई दिग्विजय और लगन की सगाई, नहीं पहुंचे दादा ओम प्रकाश चौटाला, देखें तस्वीरें

Published On: March 14, 2023
Follow Us

Digvijay Chautala Wedding :  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला और अमृतसर की लगन कौर रंधावा की 13 मार्च सोमवार को शाम को दिल्ली में सगाई हुई। जबकि शादी के बंधन में दोनों 15 मार्च को गुरुग्राम में बंधेंगे।

10 मार्च को था मेगा लंच

इससे पहले सिरसा में मेगा लंच का आयोजन किया गया था। यह एक तरह से रैली से भी बड़ा कार्यक्रम था। वहीं सोमवार को दिग्विजय और लगन की सगाई में शामिल मेहमानों ने शुभकामनाएं दी। चौटाला परिवार में अब शादी की तैयारियां तेज कर दी हैं। 15 मार्च को को दिग्विजय और लगन की शादी होगी।

सगाई पर बोले अजय चौटाला

शादी को लेकर दिग्विजय के पिता अजय चौटाला ने कहा कि अब मेरे दोनों बेटे बराबर हो गए हैं। घर में एक और नया सदस्य जुड़ गया है। वहीं दिग्विजय के पिता ने लगन वह दिग्विजय को सदा सुखी रहने का आशीर्वाद दिया

Digvijay-Chautala-and-Lagan-kaur-randhawa

सगाई में नहीं पहुंचे दादा और चाचा

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के छोटे भाई की सगाई में खूब रौनक रही। उम्मीद थी कि दादा ओम प्रकाश चौटाला और चाचा अभय सिंह चौटाला आएंगे, लेकिन वो नहीं पहुंचे।

अभय चौटाला अभी हरियाणा में जन यात्रा निकाल रहे है। उन्होंने प्रतिभोज में जाने से पहले ही कह दिया था कि मेरे लिए शादी ज़रूरी नहीं है मेरे लिए जनता सबसे पहले है। लेकिन एक बात का आप अंदाज़ा लगा सकते है कि दोनों परिवारों में खट्टास जारी है। अभय में अपने बेटे की शादी में तो अजय चौटाला के परिवार को न्योता तक नहीं दिया था।

कौन है लगन कौर रंधावा?

Digvijay-Chautala-and-Lagan-kaur-randhawa

लगन कौर  रंधावा और दिग्विजय चौटाला 15 मार्च को दिल्ली में शादी के बंधन में बंधेंगे। लगन कौर रंधावा पंजाब के अमृतसर की रहने वाली हैं। लगन मजीठा से कांग्रेस के पूर्व विधायक सविंदर सिंह कथूनांगल (Savinder Singh Sathunangal) की पोती हैं। सविंदर सिंह का परिवार पहले SAD (शिरोमणी अकाली दल) से संबद्ध रखता था। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। दिग्विजय और लगन ने इसी साल जनवरी में सगाई की थी। लगन के पिता का नाम दीपकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment