Digvijay Chautala Marriage : जानिए कौन है Digvijay Chautala की होने वाली दुल्हन लगन रंधावा

Published On: March 4, 2023
Follow Us

Digi
दिग्विजय चौटाला अपने माता नैना देवी के साथ।



सिरसा : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता दिग्विजय चौटाला (Digvijay Chautala Marriage) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। उनकी शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। 

शादी से पहले सिरसा में प्रीतिभोज का कार्यक्रम होगा। प्रीतिभोज का आयोजन 10 मार्च को सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में होगा। उनकी शादी के लिए सिरसा और दिल्ली में कार्यक्रम रखे गए है। विवाह में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के आने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। 



बताया जा रहा है कि जजपा के अध्यक्ष अजय चौटाला के छोटे बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला की शादी पंजाब के अमृतसर की रहने वाली लगन रंधावा के साथ शादी होने जा रही है।

जानें कौन है लगन रंधावा

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय की होने वाली दुल्हन लगन कौर रंधावा (Lagan Kaur Randhawa) पंजाब के राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है। उनके दादा पंजाब सरकार के मंत्री रह चुके है। वहीं उनके पिता का नाम दीरकरण सिंह रंधावा और मां का नाम रमिंदर कौर है। 



जानिए कौन है दिग्विजय सिंह चौटाला

दिग्विजय सिंह चौटाला हरियाणा के बड़े राजनीतिक परिवार और पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला के छोटे बेटे है। वह जननायक जनता पार्टी में महासचिव के पद पर है। वहीं छात्र संगठन इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वह छात्र राजनीति के अलावा राजनीति में भी सक्रिय है। 

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment