Delhi MLA’s Salary : दिल्ली के विधायकों के लिए खुशख़बरी, बढ़ाया गया 66 फीसदी वेतन, सीएम केजरीवाल की ये होगी सैलरी

Published On: March 13, 2023
Follow Us

Delhi Latest News: दिल्ली के विधायकों के लिए आज का दिन काफ़ी अच्छा रहा। विधायकों के लिए ख़ुशख़बरी है। वेतन-भत्ता बढ़ाने को लेकर राष्ट्रपति से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब दिल्ली के जितने भी विधायक हैं उनकी सैलरी 66 प्रतिशत बढ़ गई है। अब दिल्ली के विधायक को 90,000 हजार तक सैलरी मिलेगी। इससे पहले दिल्ली के विधायकों की सैलरी 54,000 रुपये थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री सैलरी ये होगी

वेतन वृद्धि के इस प्रस्ताव को राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद विधि, न्याय व विधायी कार्य विभाग ने वेतन बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। अब मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष को वेतन भत्ते समेत कुल 1.70 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे जबकि पहले इन्हें 72 हजार रुपये मिलते थे। गौरतलब है कि इस वेतन वृद्धि के लिए दिल्ली विधानसभा में 4 जुलाई 2022 को प्रस्ताव पास किया गया था।

12 साल बाद बढ़ा दिल्ली के विधायकों का वेतन

दिल्ली के विधायकों की वेतन वृद्धि को लेकर एक दिलचस्प बात सामने आई है कि इनका वेतन पूरे 12 साल बाद बढ़ा है। विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विधायकों के बढ़े हुए वेतन की व्यवस्था 14 फरवरी 2023 से लागू होगी। 

जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई के महीने में अलग-अलग विधेयक पारित कर वेतन वृद्धि का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा गया था। प्रस्वात पर विचार के बाद राष्ट्रपति ने इस पर 14 फरवरी को मंजूरी दी है, जिससे विधायकों का वेतन 66 फीसदी बढ़ा है।

जानिए विधायकों की सैलरी का ब्रेकअप

बेसिक पहले 12 हजार था जो अब 30 हजार हो गया है। दैनिक भत्ता 1000 था जो अब 1,500 हो गया है। सीएम, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष का बेसिक 18 हजार से बढ़कर 60 हजार हो गया है। यही नहीं इसके अलावा विधायकों को सालाना एक लाख रुपये यात्रा भत्ता मिलेगा, जो अब तक 50 हजार रुपये था। दिल्ली के विधायकों को प्रत्येक कार्यकाल में लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल खरीदने के लिए भी एक लाख रुपये मिलेंगे।  

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment