Delhi Building Collaps After Fire : दिल्ली में आग लगने के बाद अचानक ताश के पत्तों की तरह ढही एक इमारत

Published On: March 1, 2023
Follow Us

 

नई दिल्ली: दिल्ली के रोशनारा रोड इलाके में बुधवार को भीषण आग लगने के बाद एक इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। एक सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर सामने आया है जिसमें तीन मंजिला इमारत अचानक कैसे ढह गई, यह कैद है। दमकल की 18 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया है।

जैसे ही दमकल विभाग आग बुझाने की कोशिश कर रहा था, रसद फर्म जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट का ढांचा ढह गया, जिससे चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। कुछ ही सेकंड में इमारत मलबे में तबदील हो गई।

घटना सुबह 11 बजे के आसपास की

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 1 मार्च को सुबह करीब 11:00 बजे हुई। अधिकारी अभी भी आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, “अग्निशमन अभियान के दौरान आग लगने वाली तीन मंजिला इमारत ढह गई। ग़नीमत रही हमारे अग्निशामक बाल-बाल बच गए।”

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment