CTET Result 2023 Released : सीटीईटी का परीक्षा परिणाम जारी, 9.5 लाख उम्मीदवार हुए पास, यहां देखें कट-ऑफ

Published On: March 3, 2023
Follow Us



CTET Result 2023 Released : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। सीबीएसई सीटीईटी दिसंबर के परिणाम सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध हैं। उम्मीदवार डिजीलॉकर का उपयोग करके भी अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

सीबीएसई सीटीईटी का परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। उम्मीदवार अपने रोल नंबरों का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर सीटीईटी परिणाम देख सकते हैं।

9.5 लाख पास हुए उम्मीदवार

इस बार 9.5 लाख से ज्यादा (9,55,869) उम्मीदवारों ने पेपर-1 और पेपर-2 एग्जाम क्वालीफाई किया है।सीटेट दिसंबर 2022 पेपर-I में 17,04,282 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। 14,22,959 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए और इनमें 5,79,844 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं। इसी तरह पेपर-II के लिए 15,39,464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें 12,76,071 उपस्थित हुए और 3,76,025 क्वालीफाई हुए हैं।ॉ

CTET Result Direct Link

How to Check CTET Result 2023: ऐसे चेक करें सीटेट रिजल्ट

  • सबसे पहले सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, लेटेस्ट नोटिफिकेशन में ‘CTET Result 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर सीटेट रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
  • इस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • आगे के लिए सीटेट रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।

इतने प्रतिशत लाने थे अंक

बता दें कि इस साल सीटेट 2022 परीक्षा में लगभग साढ़े 32 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिन्हें अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। सीटेट क्वालीफाई करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स लाने जरूरी होते हैं। एसएससी, एसटी व ओबीसी कैटेगरी के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स 55 प्रतिशत है।

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 दिसंबर, 2022 से 7 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। उसी के लिए आंसर-की सीबीएसई द्वारा 14 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। चुनौतियों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, 2023 तक थी।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment