CCHIS Yojna Haryana : हरियाणा के 6 लाख से ज्यादा लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की CCHIS योजना, जानें पूरी डिटेल

Published On: March 8, 2023
Follow Us

CCHIS Scheme Haryana :  हरियाणा के 6 लाख से ज़्यादा लोगों के लिए राहत की ख़बर है। हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना (CCHIS) तैयार की है। 

इस योजना को बस मुख्यमंत्री मनोहर की मंजूरी का इंतजार है, जिसके लिए जल्द ही विभाग सीएम के सामने पेश करेगा। इस योजना से बोर्डों और निगमों सहित लगभग 3.35 लाख परिवार ( लगभग 14.30 लाख व्यक्ति) कर्मचारी कवर होने की उम्मीद है। इसके अलावा कुछ और लोगों को भी दायरे में लाया गया है।

योजना के तहत इनको हेल्थ विभाग ने शामिल

योजना के तहत पेंशनधारकों के 3.05 लाख परिवार (6.10 लाख व्यक्ति), मान्यता प्राप्त मीडियाकर्मियों के 1200 परिवार (लगभग 4800 व्यक्ति), आजाद हिंद फौज के सैनिकों के 424 परिवार (848 व्यक्ति), हिंदी आंदोलन से जुड़े 186 परिवार (372 व्यक्ति) को भी योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग ने शामिल किया है।

6 लाख 52 हज़ार परिवारों को मिलेगा फायदा

आपातकाल के दौरान जेल में बंद 555 परिवार (1,110 व्यक्ति) और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जेल में बंद 614 परिवार (1228) इस योजना से लाभान्वित होंगे। 

कुल मिलाकर हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की इस व्यापक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 6 लाख 52 हजार परिवारों (20.48 लाख व्यक्ति) को कवर किए जाने की उम्मीद है।

हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों से इस योजना के संबंध में टिप्पणियां व सुझाव मांगे जा चुके हैं। 

इनके अलावा, विभागों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों निगम, मिनिस्टीरियल एजुकेशन कर्मचारियों के विभिन्न कर्मचारी और पेंशनधारक यूनियनों के भी सुझाव लिए गए। इस योजना का ड्राफ्ट पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन तथा प्रस्ताव को व्यापक विचार-विमर्श के लिए मुख्य सचिव की वेबसाइट पर भी रखा गया था।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment