CBSE CTET Result 2023 Released: सीटीईटी का परिणाम घोषित, यहां Direct Link से देखें परिणाम

Published On: March 3, 2023
Follow Us



CTET Result 2023 Released: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 3 मार्च, 2023 को सीबीएसई सीटीईटी (CTET Result) परिणाम 2022 घोषित किया है। जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी का परिणाम डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा।

इस साल पेपर I के लिए कुल 17,04,282 उम्मीदवारों ने और पेपर II के लिए 15,39464 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर I के लिए कुल 14,22,959 उम्मीदवार उपस्थित हुए और पेपर II के लिए 12,76,071 उम्मीदवार उपस्थित हुए। 5,79,844 उम्मीदवारों ने पेपर I और 3,76,025 उम्मीदवारों ने पेपर II क्वालिफाई किया है। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

CTET Result 2023 Direct Link

CBSE CTET Result 2023: ऐसे करें चेक

  • सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध सीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर जारी होगा।
  • रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

उम्मीदवार CTET दिसंबर-2022 के अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में उनके द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार CBSE CTET की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment