Bhagwant Mann Government Action : पंजाब में पल्लेदारी करने को मजबूर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी को दी कोच की नौकरी

Published On: March 4, 2023
Follow Us



Bhagwant Mann Government Action : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दाना मंडी में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को खेल विभाग में कोच के तौर पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र सौंपते हुये मुख्यमंत्री ने परमजीत को सोमवार 6 मार्च को बठिंडा में कोच के तौर पर ज्वाइन करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि परमजीत ने पिछले समय में कई राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। भगवंत मान ने कहा कि दुर्भाग्य से परमजीत कुमार घायल हो गया था, जिस कारण उसे मैदान छोडऩा पड़ा था

लापरवाही के कारण हॉकी खिलाड़ी कर रहा था मजदूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इस प्रतिभावान हॉकी खिलाड़ी को अनाज मंडी में दिहाड़ीदार के तौर पर काम करना पड़ रहा था। भगवंत मान ने कहा कि जब उनको मीडिया के द्वारा इस हॉकी खिलाड़ी की दुर्दशा के बारे पता लगा तो उन्होंने उसे अपनी सरकारी रिहायश पर बुला कर सरकारी नौकरी की पेशकश की थी। उन्होंने बताया कि अब परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया है और वह सोमवार को बठिंडा में ज्वाइन कर लेगा।

नियमों अनुसार तरक्कियां भी मिलेंगी

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि परमजीत अपने हुनर और महारत स्वरूप कई और खिलाड़ी पैदा करेगा, जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि परमजीत समय पर और शिक्षा हासिल कर लेता है तो उसे नियमों अनुसार तरक्कियां भी मिलेंगी। भगवंत मान ने कहा कि इस खिलाड़ी की तरफ से राज्य के लिए दिये गए कीमती योगदान को मान्यता देने के लिए राज्य सरकार का यह विनम्र सा प्रयास है।

ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है

इस दौरान परमजीत कुमार ने मुख्यमंत्री का इस कदम के लिए धन्यवाद करते हुये कहा कि इसकी बहुत कम मिसाल मिलती है कि किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा ऐतिहासिक फ़ैसला लिया है। उसने आशा अभिव्यक्त की कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान पंजाब बुलन्दियां छूएगा। उसने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कोशिश करेंगे।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment