Amritpal Arrest Operation : भगवंत मान का बड़ा बयान, बोले- पंजाब को अफ़ग़ानिस्तान नहीं बनने देंगे

Published On: March 25, 2023
Follow Us

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी सरकार राज्य में कड़ी मेहनत से हासिल की गई शांति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और पंजाब को दूसरा अफगानिस्तान नहीं बनने देगी। 

राज्य के लोगों को एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने धर्म के नाम पर दुकानें खोली हैं और युवाओं को भड़का रहे हैं। ताकि सांप्रदायिक सद्भाव खराब हो सके, वे इस भ्रम में हैं कि वे सफल होंगे।’

मान का यह बयान पंजाब पुलिस द्वारा ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के नेतृत्व वाले खालिस्तान समर्थक समूह पर कार्रवाई के कुछ दिनों बाद आया है। 

युवाओं को हथियार उठाने के लिए कहने वाले प्रचारक आज खुद भाग रहे

मान ने कहा, ‘हमारी सरकार पंजाब विरोधी ताकतों के मंसूबों को विफल कर पंजाब को समृद्ध बनाने के लिए कर्तव्यबद्ध है।’ 

उन्होंने अमृतपाल का नाम लिए बगैर कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिशों को नाकाम कर दिया गया है। ‘युवाओं को हथियार उठाने के लिए कहने वाले प्रचारक आज खुद भाग रहे हैं। ऐसे स्वयंभू धार्मिक नेता केवल शांति भंग करना चाहते हैं।’


कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment