शादी के बाद दिग्विजय चौटाला हुए एक्टिव, अब इस बड़े नेता को दे डाली चुनौती, पढ़ें क्या कहा

Published On: March 20, 2023
Follow Us



चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले आरएलपी छात्र संघ चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारकर इनसो से मुकाबला करें, हनुमान बेनीवाल का सारा वहम दूर हो जाएगा। वे सोमवार को जयपुर में इनसो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ले रहे थे।

दिग्विजय चौटाला ने हनुमान बेनीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों ने समाज के लिए एक चवन्नी तक खर्च नहीं की, वो आज काम करने वालों की टांग खींच रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग समाज के लिए अपनी ताकत से बढ़कर भी योगदान कर रहे हैं और पूरा समाज इस बात को जानता है। 

उन्होंने ईंट प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि हम लोग समाज के लिए कुछ भी देने से पीछे नहीं हटे, एक ईंट के लिए क्या बेईमानी करेंगे। दिग्विजय चौटाला ने हनुमान बेनीवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि उन्हें इसमें समाज के लिए कुछ न करके ठेकेदार बनने वाले लोगों की साजिश नजर आती है।

जेजेपी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने जयपुर में ली इनसो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि छात्र संगठन इनसो ने हरियाणा में अपनी दमदार मौजूदगी से बीते हरियाणा विधानसभा चुनाव को बड़े स्तर पर प्रभावित किया था। उन्होंने कहा कि उसी तरह इनसो राजस्थान में लगातार मजबूती से अपने पैर जमा रही है और इनसो आने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव में जेजेपी के लिए जमीन तैयार करेगी। 

दिग्विजय ने कहा कि राजस्थान में छात्र राजनीति हरियाणा से भी अधिक मजबूत है और राजस्थान की राजनीतिक फिजा भी चुनाव से पहले होने वाले छात्र संघ चुनाव से तय होगी। उन्होंने सभी इनसो पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि दिन रात शिक्षण संस्थाओं में छात्रों के बीच रहें, उनकी समस्याओं के लिए प्रयासरत रहें और आने वाला समय आप लोगों का है।

कावेरी

कावेरी "द न्यूज़ रिपेयर" की एक समर्पित और खोजी पत्रकार हैं, जो जमीनी हकीकत को सामने लाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी में सामाजिक सरोकार, जनहित और निष्पक्ष रिपोर्टिंग की झलक मिलती है। कावेरी का उद्देश्य है—सच्ची खबरों के ज़रिए समाज में बदलाव लाना और उन आवाज़ों को मंच देना जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। पत्रकारिता में उनकी पैनी नजर और निष्पक्ष दृष्टिकोण "द न्यूज़ रिपेयर" को विश्वसनीयता की नई ऊँचाइयों तक ले जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment